Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हाइट बढ़ाने के लिए आज से ही शुरू कर दें ये काम
अगर आप भी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है.
अगर आपकी भी लंबाई कम है तो ये खबर आपके काम आ सकती है. इस खबर में हम आपको उन खास चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनको अमल में लाकर आप अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं. कहा जाता है कि एक अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार लेना बेहत जरूरी है. अधिकतर लागों की लंबाई उनके आहार की गुणवत्ता पर ही निर्भर करती है. इससे शरीर में हार्मोनल चेंजेस होने लगते हैं. जो शरीर में होने वाले कई बदलावों के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं.
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लंबाई बढ़ाने के लिए आपको हेल्दी आहार के साथ-साथ एक्सरसाइज करना और अच्छी नींद लेना भी बेहद आवश्यक होता है. क्योंकि सोने से आपके शरीर को सुकून का अहसास होता है. इससे आपकी रीढ़ की हड्डी फैलती है और लम्बी भी हो जाती है. इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं.
1. रोज करें ये योगासन
योग आपके आपके शरीर को हेल्दी और स्ट्रोंग बनाता है. इससे आपकी मांसपेसियां मजबूती होती हैं. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना विरभद्रासन, भुजंगासन जैसे योगासन करें. इनसे आपकी लंबाई भी बढ़ती है.
2. लटकना जरूरी
हाइट बढ़ाने के लिए आपको रोज लटकने वाले व्यायाम करने चाहिए, क्योंकि यह आपकी लंबाई को बढ़ाने में मदद करते हैं. लटकने से आपकी पीठ की मांसपेसियों को मजबूती मिलती है, साथ ही इससे रीढ़ की हड्डी का संपीड़न भी कम होता है. यह आपकी रीढ़ को सीधा रखते हुए आपकी लंबाई को भी बढ़ाता है.
3. इन चीजों का सेवन करने से बचें
तंबाकू और धूम्रपान शरीर को कमजोर बना देता है. इसलिए जितना हो सके नशे वाली चीजों से बचें. क्योंकि इनके सेवन से आपके शरीर की ग्रोथ रुक सकती है. इसके अलावा ऐसी चीजों का सेवन आपके शरीर में खून का प्रवाह कम कर सकता है. इनके अधिक सेवन से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं. जिससे आपके शरीर का विकास प्रभावित हो सकता है.
4. डाइट में इन चीजों को करें शामिल
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर की ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी, स्वस्थ आहार होता है. इस लिए आप अपने आहार में दूध, फलों, सब्जियों, मीट और कार्ब्स युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें. इससे आपके हार्मोन्स को पोषक तत्व मिलेंगे और यह आपके शरीर की ग्रोथ में मदद मिलेगी.
| --------------------------- | --------------------------- |