Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
लड़कों में शारीरिक परिवर्तन
वृषण का आकार, कार्य और प्रजनन
गुप्तांग के बाल
शरीर और चेहरे के बाल
आवाज़ में बदलाव
पुरुष मांसलता और शरीर का आकार
शरीर की गंध और मुंहासे
लड़कों में प्यूबर्टी के दौरान शरीर में कौन से बदलाव होते हैं-
वजन और कद में इजाफा
लड़कों में प्यूबर्टी के दौरान लड़के के शरीर की लंबाई में वृद्धि होती है। साथ ही उसका वजन बढ़ने लगता है। लड़के शरीर की लंबाई लगभग 18 से 19 साल तक बढ़ती रहेगी।
जननांगों के पास बालों का विकास (Pubic Hair)
लड़कों में प्यूबर्टी के दौरान लड़के के जननांगों के आसपास बाल या प्यूबिक हेयर बढ़ने लगते हैं। प्यूबिक हेयर लड़कों के जांघों के भीतर के हिस्सों तक फैल जाते हैं। इसके अलावा उनके बगल (Armpits) और सीने पर बाल आने लगते हैं।
जननांगों में परिवर्तन
लड़कों में प्यूबर्टी के समय लड़कों के जननांगों में बदलाव होने लगता है। उनका पेनिस (penis) और वृषण (testis) का आकार बढ़ने लगता है। वहीं स्क्रोटम (scrotum) का रंग गहरा होने लगता है।
शारीरिक गंध (Body Odour)
लड़कों में प्यूबर्टी के दौरान कुछ लड़कों के शरीर से गंध आनी शुरू हो जाती है। जिसकी महक अच्छी नहीं होती है। इसलिए लड़कों को नियमित रूप से नहाना चाहिए। शरीर की साफ-सफाई रखने से इस समस्या से निजात मिलती है।
आवाज में भारीपन
लड़कों में प्यूबर्टी के दौरान लड़कों के आवाज में भारीपन आ जाता है। बच्चों की आवाज पतली होती है। लेकिन, जब प्यूबर्टी शुरू होती है तो लड़कों की आवाज सामान्य से मोटी हो जाती है।
चेहरे के बाल
दाढ़ी और मूंछ आना लड़कों में प्यूबर्टी की एक अहम प्रक्रिया है। जब लड़कों की दाढ़ी-मूंछ बढ़ने लगती है पैरेंट्स को लड़कों को स्टाईलिंग और शेविंग के बारे में बताना चाहिए।
कामोत्तेजना होना (Sexual Arousal)
लड़कों में प्यूबर्टी के दौरान लड़कों के टेस्टिस में वीर्य (Sperm) बनने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें कामोत्तेजना होती है। साथ ही उन्हें रात में सोते समय वेट ड्रीम्स (Wet Dreams) आते हैं। जिसे स्लीप ऑर्गैज्म भी कहते हैं। नींद में सेक्शुअल सपने देखने पर होने वाले डिस्चार्ज को स्लीप ऑर्गैज्म कहते हैं। इससे लड़कों को शर्मिंदगी महसूस होती है। लेकिन, यह विकास का एक प्राकृतिक चरण है।
जननांग में इरेक्शन महसूस होना
लड़कों में प्यूबर्टी की शुरुआत में इरेक्शन (erections) महसूस होने लगते हैं। यह दिन के दौरान किसी भी समय हो सकते हैं। यह तब होता है जब रक्त पेनिस तक पहुंचने लगता है और उसे बड़ा और कठोर बना देता है।
पिम्पल (Pimples)
लड़कों में प्यूबर्टी के दौरान मुहांसे भी बहुत आम है। ऐसा हार्मोन में बदलाव के कारण होता है। तैलीय ग्रंथियों के कारण लड़कों के चेहरे पर मुहांसें होते हैं। डॉ. शरयु माकणीकर ने कहा कि लड़कों के शरीर में होने वाले ये बदलाव बहुत सामान्य हैं और उसे लेकर परेशान जरा भी नहीं होना चाहिए। शुरू में अजीब लगता है फिर बाद में लड़कों को सभी बदलावों की आदत हो जाएगी। लड़कों अपने शरीर में होने वाले बदलावों को जितना जल्दी स्वीकार कर लेंगे, उनके लिए उतना साकारत्मक होगा।
| --------------------------- | --------------------------- |