healthplanet.net

Posted on

आमतौर पर खराब डाइट, पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में आयरन की कमी हो जाती है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा पाई जाती है.

महिलाओं में क्यों होती है आयरन डेफिशिएंसी:-

महिलाओं में आयरन की कमी होने के तीन प्रमुख कारण हैं।

1. पीरियड्स के दौरान ब्लड लॉस-
पीरियड्स में सामान्य तौर पर आपका 80 मिलीलीटर खून निकलता है। अच्छी डाइट से इस लॉस को रिकवर किया जा सकता है। लेकिन अगर आपको ज्यादा ब्लीडिंग होती है, पीरियड्स 5 से 7 दिन के होते हैं या डाइट में आयरन युक्त भोजन की कमी होती है तो यह ब्लड लॉस रिकवर नहीं हो पाता।
अगर आपको 5 या उससे ज्यादा दिन फ्लो होता है तो आप के एनीमिक होने की सम्भावना ज्यादा है।

2. गर्भावस्था-
गर्भावस्था में अगर आप पौष्टिक भोजन नहीं लेती हैं, तो एनीमिया हो सकता है। यह आपके और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए चिंता की स्थिति है।

3. यूटेराइन फाइब्रॉइड्स-
सेंटर ऑफ डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के अनुसार यूटेराइन फाइब्रॉइड यूटेरस में ट्यूमर होते हैं जो कैंसर की तरह फैलते नहीं हैं। लेकिन अगर यूटेरस में ट्यूमर है तो आपको पीरियड्स में अत्यधिक ब्लीडिंग होगी। यही नहीं, अगर समय पर डिटेक्ट नहीं हुआ तो यह आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info