Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पीरियड्स के दौरान आप कर सकती हैं ये प्रभावशाली व्यायाम :-
1 वॉकिंग :
माहवारी (Menstruation) के दौरान सिंपल वॉक (Walking) बेस्ट एक्सरसाइज है। यह एक्सरसाइज आपके फेफड़ों को अच्छे से काम करने में मदद करती है। आप ब्रिस्क वॉक (Brisk walk) भी कर सकती हैं।
इससे आपका मूड भी बढ़िया रहता है और आप थोड़ी बहुत कैलोरीज़ भी बर्न कर पाती है। एंडोर्फिन का सीक्रेशन भी वॉकिंग से इंप्रूव होता है।
2 रनिंग :
यह एक्सरसाइज आपको हैवी फ्लो वाले दिनों में नहीं करनी है क्योंकि शुरू के 2 से 3 दिन में आपका फ्लो भी हैवी रहता है और आपको दर्द भी बहुत होता हैं। मगर बाद के यानी फ्लो के अंतिम दिनों में आप रनिंग कर सकती है। इस दौरान आपका फ्लो भी कम होने लगता है और आपको अधिक दर्द भी नहीं होता।
3 योग :
पीरियड्स के दौरान आपको मूड स्विंग भी बहुत होता होगा। इस दौरान आपके माइंड का रिलैक्स होना और आपके मूड का अच्छा होना सबसे अधिक जरूरी होता है। और योग यही करता है। योग आपके शरीर को फिट रखने, माइंड को रिलैक्स करने और मूड को अच्छा बनाए रखने में मददगार होता है।
4 स्ट्रेचिंग :
बेड पर पड़े रहने से अच्छा स्ट्रेचिंग करना है। अगर आपको कुछ और एक्सरसाइज करने में तकलीफ महसूस हो रही है, तो आप सिंपल स्ट्रेच कर सकती हैं। इससे आपके शरीर की सारी मसल्स स्ट्रेच होती हैं और आपके शरीर को भी थोड़ी फुर्ती मिलती है। इससे आपका सारा शरीर रिलेक्स महसूस करता है।
5 डांसिंग :
डांसिंग एक ऐसी एक्टिविटी है जिसमें आपको महसूस भी नहीं होता है कि आप कोई एक्सरसाइज कर रही हैं और आप एक्टिव रह कर कैलोरीज़ भी बर्न कर सकती हैं। आप पूरी तरह से डांसिंग एंजॉय कर पाती हैं। डांसिंग के लिए आप जुंबा वर्कआउट भी कर सकती हैं।
6 स्विमिंग :
यह आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन जब आपका फ्लो थोड़ा धीमा पड़ जाता है तब आप स्विम कर सकती हैं। इससे आपके शरीर की मसल्स रिलैक्स करती हैं। पर याद रखें कि स्विमिंग के दौरान मेंस्ट्रुअल कप पहनना आपके लिए सुविधाजनक होगा।
| --------------------------- | --------------------------- |