Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Allergic rhinitis: लगातार नाक बहने का कारण हो सकती है ये बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
मौसम बदलते ही अक्सर लोगों की नाक बहने लगती है, नाक से पानी आने लगता है और बार-बार छींक आती है। ये Allergic rhinitis के संकेत हैं।
नाक से लगातार पानी आना या फिर लगातार छींक आने को कई बार लोग आम समस्या समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से ये स्थिति नुकसानदेह हो सकती है। दरअसल, अचानक नाक बहना (runny nose) और नाक से पानी निकलना एक तरह की नाक की एलर्जी है, जिसे एलर्जीक राइनाइटिस (Allergic Rhinitis) कहते हैं। इस चीज से ज्यादातर बच्चे प्रभावित होते हैं, क्योंकि बच्चों को इम्यून सिस्टम काफी कमजोर होता है। इस एलर्जी के पीछे वैसे तो कोई बहुत बड़ा कारण नहीं है और इसके शिकार हम खुद ही होते हैं। हालांकि, कुछ टिप्स हैं जिनकी मदद से हम इस परेशानी से आसानी से बच सकते हैं। पर इन टिप्स को जानने से पहले आइए जानते हैं क्या है नाक की एलर्जी से जुड़ी ये बीमारी।
क्या है नाक की एलर्जी?
नाक की एलर्जी का सबसे बड़ा कारण प्रदूषण, धूल मिट्टी और खानपान के जरिए हमारे शरीर में हानिकारक पदार्थ का जाना। इसके साथ ही अचानक तापमान में बदलाव होने के कारण भी शरीर में ऐसी एलर्जी हो सकती है। शहरी वातावरण में तो इस तरह की समस्याएं और भी ज्यादा हैं।
नाक की एलर्जी के लक्षण
नाक की एलर्जी के लक्षण कई तरह के हो सकते हैं और जिसे आप बहुत ही आसानी से पता लगा सकते हैं।
लगातार छींक आना।
नाक में बार-बार खुजली होना।
सिर में भारीपन।
नाक और गले में खराश होना।
बार-बार हल्का बुखार महसूस होना।
नाक से पानी निकलना।
आंख से आंसू निकलना।
आंखों में भारीपन रहना।
आंखें बंद होना।
एलर्जी से बचाव के घरेलू तरीके
हल्दी
आप सभी जानते हैं कि हल्दी हमारे सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। ये हमे स्वस्थ रखने के साथ ही कई बीमारियों से बचाने का भी काम करती है। हल्दी में एंटीबैक्टीरिया गुण होते हैं, जो हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को मारने का काम करता है। आप हल्दी को दूध में डालकर भी पी सकते हैं। इसके साथ ही आप हल्दी के साथ शहद को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
अदरक
अदरक का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन आपकी एलर्जी को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अदरक को चाय में डालकर पिएं। आप अगर नाक की एलर्जी से प्रभावित हैं तो आप इसके लिए अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। ये आपकी एलर्जी को कम करने के साथ ही आपको राहत देने का काम करती है। इसके अलावा आप अदरक को उबाल कर उसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं।
तुलसी
हल्दी की तरह तुलसी भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। तुलसी में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं और एंटी बैक्टीरिया गुण होते हैं। आप तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं।
सूप
सूप एक ऐसा विकल्प है जो आपको स्वस्थ करने में काफी ज्यादा अहम हो जाता है। अगर आप किसी भी एलर्जी या फिर वायरल से प्रभावित हैं तो ऐसे में आप सूप का सहारा ले सकते हैं। सूप का सेवन करने से आपको काफी हद तक राहत मिल सकेंगी और आपके शरीर में फैली एलर्जी दूर करने में आपको काफी मदद मिलेगी।
| --------------------------- | --------------------------- |