Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
World Kidney Day 2022: किडनी के दर्द और पीठ के दर्द में क्या है अंतर? जानें यहां
अकसर लोग किडनी के दर्द और पीठ के दर्द को एक समझ लेते हैं. जबकि ये दोनों दर्द एक दूसरे से बेहद अलग होते हैं. ऐसे में जानते हैं किडनी के दर्द और पीठ के दर्द में क्या है अंतर?
World Kidney Day 2022: कई बार ज्ञान की कमी होने के कारण लोगों को अपनी परेशानियों का पता ही नहीं चलता. जब लोगों को कमर में दर्द होता है तो वह उसे पीठ का दर्द समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि यह किडनी के दर्द के भी लक्षण (kidney pain Symptoms) हो सकते हैं. 10 मार्च को किडनी डे इसलिए मनाया जाता है, जिससे लोगों को किडनी से संबंधित समस्याओं को लेकर जागरूक किया जाए. आज का हमारा लेख किडनी के दर्द और पीठ के दर्द (back pain) के बीच के अंतर पर है. आज हम आपको बताएंगे कि पीठ का दर्द और किडनी का दर्द होने पर कौन-कौन से लक्षण (back pain symptoms) नजर आ सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…
पीठ के दर्द और किडनी के दर्द में अंतर (Kidney Pain vs Back Pain)
यदि किसी व्यक्ति को पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है और हल्का हल्का दर्द पेट में भी महसूस हो रहा है तो यह किडनी की समस्या के लक्षण हो सकते हैं. वहीं अगर व्यक्ति को पीठ का दर्द होगा तो वे दर्द केवल पीठ तक ही रहेगा.
यदि किसी व्यक्ति को पीठ के निचले हिस्से में दर्द है लेकिन पेट में दर्द नहीं है तो जरूरी नहीं है कि ये किडनी के दर्द के लक्षण हो. हो सकता है कि उसकी मांसपेशियों में अकड़न आ गई हो या किसी चोट के कारण में दर्द हो रहा हो.
जब किसी व्यक्ति को किडनी का दर्द होता है तो वह छोटे हिस्से में महसूस होता है. जबकि पीठ का दर्द बड़े हिस्से को प्रभावित कर सकता है. पीठ के दर्द के दौरान व्यक्ति को तीव्र दर्द का एहसास नहीं होता. जबकि किडनी के दर्द होने पर व्यक्ति को तेज दर्द का एहसास होता है, जिसमें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.
यदि किसी व्यक्ति को किडनी का दर्द उठा है तो या तो वह लगातार हो सकता है या कभी ज्यादा तो कभी कम लेकिन दर्द खत्म नहीं होता. जबकि पीठ का दर्द खुद-ब-खुद दूर हो जाता है और वह लंबे समय तक व्यक्ति को परेशान नहीं करता. ऐसा इसलिए क्योंकि पीठ की मांसपेशियों का दर्द खुद ही ठीक हो सकता है. हालांकि पीठ में यदि कोई चोट या गंभीर समस्या हो गई है तब व्यक्ति को डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.
यदि व्यक्ति को केवल एक तरफ दर्द का एहसास हो रहा है तो यह दर्द किडनी का दर्द हो सकता है. जबकि दोनों हिस्सों में दर्द हो रहा है तो हो सकता है कि आपने कोई भारी सामान उठाया हो, जिसके कारण ये दर्द हो रहा हो. गर्दन के निचले हिस्से में दर्द भी पीठ के दर्द के लक्षणों में से एक है.
यदि आपको हिप्स में दर्द महसूस होता है या पैरों में सुन्नपन का एहसास होता है तो यह पीठ दर्द के लक्षण हो सकते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पैरों की नसों में कमजोरी आ जाती है. इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए.
पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द भी पीठ का दर्द ही होता है. किडनी का दर्द पीठ के निचले हिस्से में महसूस हो सकता है.
यदि यूरिन जाते वक्त दर्द महसूस हो तो यह किडनी में इन्फेक्शन के लक्षण हो सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि किडनी यूटी यानि यूरिनरी ट्रैक का जरूरी हिस्सा होता है इसलिए किडनी में कोई इंफेक्शन होने पर पेशाब करने में दर्द महसूस हो सकता है. वहीं अगर यूरिन करते वक्त दर्द के साथ से ब्लीडिंग भी हो तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है ये किडनी स्टोन के लक्षणों में से एक है.
| --------------------------- | --------------------------- |