Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
लंबी उम्र पाने के लिए आपको तीन मुख्य उपायों को अपनाना चाहिए। संतुलित खानपान, एक्सरसाइज और तनावमुक्त जीवन। ये तीन ऐसे फंडे है जिन्हें आप अपनाएंगे तो जीवनभर सेहतमंद रहने के साथ ही आप लंबी आयु भी पाएंगे। आइए इन तीनों चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
एक्सरसाइज
शरीरिक फिटनेस के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। आप योगा, प्रणायाम इत्यादि को भी अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। लंबी उम्र का सबसे महत्वपूर्ण फॉमूला है एक्सरसाइज। व्यक्ति को फिट रहने और लंबी आयु के लिए जरूरत है शारीरिक सक्रियता की। ऐसे में आपके लिए व्यायाम से बेहतर कोई और विकल्प हो ही नहीं सकता। आपको प्रतिदिन सुबह उठकर कम से कम 30 मिनट टहलना चाहिए। इस दौरान आप बीच-बीच में दौड़ भी लगा सकते हैं और वॉर्मअप करते हुए एरोबिक्स क्रियाएं अपना सकते हैं। कहते हैं ना जिसने एक्सरसाइज करना अपने जीवन की आदत बना लिया हो उससे बीमारियां भी डरने लगती हैं।
संतुलित खान-पान
उम्र को लंबा करने के लिए की सबसे जरूरी चीज है वह है आपका खान-पान। आपका खानपान आपको स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। यदि आपको भोजन संतुलित होगा तो निश्चित रूप से आप भी सेहतमंद रहेंगे। खान-पान आपका ऐसा होना चाहिए जिससे आपका वजन न बढ़े। इसके अलावा भी आपको बहुत मसालेदार, चिकनाई से भरपूर खाना नहीं खाना चाहिए। सिर्फ यही नहीं आपको हल्का खानपान करना चाहिए और भोजन में सलाद को भी भरपूर मात्रा में शामिल करना चाहिए। इसके अतिरिक्त आप अपने खाने में फलों को शामिल करें, ऐसे फल जो कि विटामिन, कैलिशयम और प्रोटीन से भरपूर हो। आप चाहे तो अपने एक समय के खाने में फलाहार ले सकते हैं। इसके अलावा आपको प्रतिदिन कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे आपके शरीर के भीतर जमा टॉक्सिंस लगातार निकलते रहेंगे। पानी के अलावा आप फलों का रस, सब्जियों का रस, नींबू पानी, शहद पानी इत्यादि भी ले सकते हैं। ये सभी फंडे आपकी उम्र बढ़ाने में लाभदायक है। यानी खानपान सेहतमंद तो आप सेहतमंद।
तनाव मुक्त
तनाव ऐसी बीमारी है जो सब बीमारियों का मूल है। तनावयुक्त व्यक्ति न तो अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाता है, न ही वह जीवन में सफल हो पाता है। यह भी सच है कि जो व्यक्ति अवसाद में ही घिरे रहते हैं वे जल्दी ही काल का ग्रास बन जाते हैं। तनाव मुक्त रहना आपके लिए बहुत जरूरी है। तनावमुक्त व्यक्ति को न तो बीमारियां छू पाती है बल्कि यह उसकी लंबी उम्र का भी राज होता है। तनावमुक्त रहने के लिए मेडीटेशन किया जा सकता है साथ ही खुशनुमा माहौल में रहना भी जरूरी है। यदि आप अवसाद में घिरे रहते हैं तो आपको अपने आचरण में बदलाव लाना होगा।इन तीन उपायों को अपने जीवन में शामिल कर आप भी लंबा जीवन जी सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |