Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
फूड्स जो फेफड़ों के कैंसर के खतरे को करते हैं कम
आज पूरी दुनिया में 'वर्ल्ड लंग कैंसर डे 2020' (World lung cancer day 2020) मनाया जाता है। जो लोग धूम्रपान अधिक करते हैं, उनमें फेफड़े का कैंसर होने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। यदि आप फेफड़ों के कैंसर से बचे रहना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीजों का सेवन नियमित रूप से करना होगा।
Foods to avoid lung cancer: आज यानी 1 अगस्त को पूरी दुनिया में 'वर्ल्ड लंग कैंसर डे 2020' (World lung cancer day 2020) मनाया जाता है। धूम्रपान (Smoking) करने वालों में सबसे ज्यादा फेफड़ों के कैंसर (lung cancer) होने की आशंका रहती है। फेफड़ों का कैंसर एक घातक बीमारी है, जिसकी पहचान यदि समय रहते कर ली जाए, तो इलाज के साथ ही बचना भी संभव है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सिर्फ स्मोकिंग करने वालों को ही फेफड़ों का कैंसर होता है। यह कई कारणों से किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है।
प्रदूषण, उचित खानपान ना करना आदि भी लंग कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। यदि आप इस घातर रोग से बचे रहना चाहते हैं, तो अपनी डायट में फलों और सब्जियों को भरपूर मात्रा में शामिल करें। एक अध्ययन के अनुसार, डायट में जितना अधिक फल और सब्जियों को शामिल (foods to avoid lung cancer) किया जाएगा, लंग कैंसर (Lung cancer in hindi) से बचे रहने की संभावना बढ़ जाती है।
क्या कहता है अध्ययन
अध्ययन में कहा गया है कि फल और सब्जियों के अधिक मात्रा में सेवन से फेफड़े के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। खासकर, उन लोगों को फलों और सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए, जो स्मोकिंग अधिक करते हैं। साथ ही हाई फाइबर युक्त डायट लेने से भी फेफड़े स्वस्थ रहते हैं, जिससे आप लंग कैंसर से बचे रह सकते हैं।
फेफड़े के कैंसर से बचने के लिए छोड़नी होगी धूम्रपान की आदत
शोधकर्ताओं के अनुसार, फेफड़े के कैंसर से बचने के लिए बेहद जरूरी है स्मोकिंग छोड़ना। यदि डायट में हर तरह के फलों और सब्जियों को प्रतिदिन शामिल करें, तो स्मोकर्स में लंग कैंसर के खतरे को काफी एक हद तक कम किया जा सकता है। अध्ययन में कहा गया है कि धूम्रपान करने वाले जो लोग स्कैवमस सेल कॉसिर्नोमा जैसे लंग कैंसर से पीड़ित होते हैं, उन्हें खासतौर से फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। दरअसल, फल और सब्जियों (foods to avoid lung cancer in hindi) में कई तरह के बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो फेफड़े के कैंसर होने की संभावनाओं को काफी हद तक कम करते हैं।
फेफड़ो के कैंसर से बचने के लिए क्या खाएं
चिया सीड्स को डायट में करें शामिल
चिया सीड्स (Chia seeds) शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह फाइबर से भरपूर होता है और फाइबर फेफड़ों को स्वस्थ रखता है। चिया सीड्स में फाइबर के साथ ही कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट भी पाया जाता है, जो स्वस्थ फेफड़ों के लिए (Foods for healthy lungs) एक पौष्टिक आहार है।
भुट्टा भी फेफड़ों के लिए है हेल्दी
बारिश के मौसम में भुट्टा या मक्का लोग बड़े चाव से खाते हैं। भुट्टे में कॉलेस्ट्रॉल और फाइबर दोनों ही पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से फेफड़े और दिल स्वस्थ रहते हैं। हृदय और फेफड़ों की समस्या से ग्रस्त लोगों को भुट्टा जरूर खाना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |