healthplanet.net

Posted on

रोजाना एक सेब खाने के गजब के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Apple Benefits हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो तनाव की वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। वहीं लंबे समय तक उच्च रक्तचाप से पीड़ित रहने पर हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा उच्च रक्तचाप के मरीजों को तनाव न लेने की सलाह देते हैं।

अंग्रेजी में एक कहावत है- "An apple a day keeps the doctor away", जिसका हिंदी में अर्थ होता है कि रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। सेब खाने में तो मीठा होता ही है। साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई रोगों में फायदा मिलता है। खासकर, बदलते मौसम में होने वाली बीमरियों से लड़ने में शक्ति प्रदान करता है। आसान शब्दों में कहें तो सेब खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके लिए व्यक्ति को रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। आइए, सेब खाने के गजब के फायदे के बारे में जानते हैं-
ह्रदय रोग का खतरा कम होता है
तनाव की वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। वहीं, लंबे समय तक उच्च रक्तचाप से पीड़ित रहने पर हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा उच्च रक्तचाप के मरीजों को तनाव न लेने और उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए पोटैशियम रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। सेब में फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल होता है। उच्च रक्तचाप कंट्रोल होने से हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना खाली पेट एक सेब का सेवन अवश्य करें।

वजन कंट्रोल होता है
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में फाइबर की अधिकता होती है। इससे पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही क्रेविंग की समस्या भी दूर होती है। नियमित रूप से सेब का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
जानकारों की मानें तो बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। अगर इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डाइट में विटामिन सी रिच फूड्स को अवश्य शामिल करें। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके लिए रोजाना सुबह में एक सेब का सेवन जरूर करें।

सूजन कम होती है
सेब में एंटी इन्फ्लेमेटरी और फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन पाया जाता है। इसके सेवन से सूजन कम होता है। इससे कई रोगों में आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना सेब का सेवन जरूर करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info