healthplanet.net

Posted on

रोजाना पुश-अप्स करने से तेजी से कम होता है वजन, जानें इसके लाजवाब फायदे
पुश अप्स करने से आपकी बॉडी की सारी मसल्स की एक्सरसाइज एक साथ हो जाती है, तो चलिए पुशअप्स से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं,

पुशअप्‍स करना आपके स्वास्थ के लिए हर तरह से फायदेंद साबति होता है. इसे लगातार करने से आपका वेट लॉस भी अच्छे से होगा. यह बहुत ही आसान एक्‍सरसाइज है जिसे हर कोई आसानी से कर सकता है.पुशअप एक ऐसी एक्‍सरसाइज है जो आपके चेस्‍ट, शोल्‍डर, ट्राइसेप्‍स, कोर और टांगों को टारगेट करती है.पुशअप्स से एब्ज, कंधे, सीने और ट्राइसेप्स को मजबूती मिलती है. यह अपर बॉडी के लिए सबसे सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है.

पुशअप्‍स की सबसे अच्छी बात ये है की अगर आप इसे करते हैं तो इससे आपके बॉडी की सारी मसल्स की एक्सरसाइज एक साथ हो जाती है जिससे आपको कई सारे स्वास्थ लाभ मिलते हैं. खास बात ये हैं कि पुशअप्‍स आप घर पर आसानी से कर सकते हैं और अपनी बॉडी को बिना किसी परेशानी के फिट बनाए रख सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि रोजाना पुशअप्स करने से क्या-क्या फायदे फायदे होते हैं.

1.वजन होता है कम
पुशअप्स एक फैट बर्निंग एक्सरसाइज है और इसे आप हर दिन करते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से कम होता है. दरअसल इसे करने के दौरान एनर्जी का इस्तेमाल बहुत होता है. ऐसे में वजन कम करने में ये मददगार साबित होता है. इसलिए अगर वजन कम करना है तो आप पुशअप्स जरुर करें.

2. फ्लेक्‍सीबल होती है बॉडी
अगर आपको अपनी फ्लेक्‍सीबल बॉडी चाहिए तो आपको पुशअप्स करना चाहिए, इसे करने के दौरान बॉडी नीचे की ओर जाती है तो पीठ की मसल्स स्ट्रेच होती है जो ऊपर की तरफ आती है तो बाइसेप्स की मसल्स स्ट्रेच होती है. ऐसा करने से आपकी बॉजी में फ्लेक्‍सीबल आ जाती है. पुशअप्स आपकी बॉडी को फ्लेक्सिबल तो बनाता ही है साथ ही बॉडी स्ट्रॉन्ग भी बनाता है.

3.टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है
टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के अंदर पाया जाने वाला सेक्स हारमोंस होता है यह हार्मोन पुरुषों के शरीर को ज्यादा सुंदर बलशाली और सेक्स संबंधी समस्याओं के सुधार में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है. इसलिए पुशअप्स नियमित रूप से करने पर पुरुषों के अंदर टेस्टोस्टेरोन की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है.

4. दिल रहता है स्वस्थ
अगर आपको दिल की बीमारी का खतरा कम करना है तो ऐसे में आप पुशअप्स जरुर करें. एक शोध में पता चला है कि दिल की बीमारी के खतरे को काफी हद तक पुशअप्स कम करता है, ऐसे में आप जरुर इसे सीखें और आज से ही करना शुरु कर दें.

5. मांसपेशियों के लिए अच्छा
पुशअप्स करने से शरीर के सारे मांसपेशियों पर जोर पड़ता है जिस वजह से आपकी बॉडी के कई सारे हिस्सों को एक साथ फायदा पहुंचाता है. नियमित रूप से करने पर नए मांसपेशियों का निर्माण भी होता है.पुशअप्स करते समय एक साथ कई मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं जो हमारे शरीर की कार्य क्षमता को बढ़ाती हैं

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info