Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इस चीज के एक-एक दाने में भरा पड़ा है प्रोटीन और ओमेगा-3, बढ़े हुए Cholesterol-Blood Sugar को एक साथ करेगी कम
Flaxseed health benefits: कई तरह के बीज होते हैं जिन्हें खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अलसी के बीज भी कई औषधीय गुणों से भरे हैं, जिनके नियमित सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। तिल के एक-एक बीज में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इस चीज के एक-एक दाने में भरा पड़ा है प्रोटीन और ओमेगा-3, बढ़े हुए Cholesterol-Blood Sugar को एक साथ करेगी कम
अलसी के बीज (Flaxseed) का भारत में हजारों वर्षों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता रहा है। अलसी बीज, तेल, पाउडर, गोलियां, कैप्सूल और आटे के रूप में उपलब्ध है। लोग इसे कब्ज, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग, कैंसर और कई अन्य बीमारियों को रोकने के लिए खाने में इस्तेमाल करते हैं।
अगर बात करें अलसी के पोषक तत्वों की तो यह लिग्नन्स, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, प्रोटीन और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड जैसे अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) या ओमेगा-3 जैसे तत्वों का भंडार हैं। इन पोषक तत्वों का सेवन विभिन्न रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार आपको बता रही हैं कि अलसी के बीजों को डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
अलसी के बीज के आयुर्वेदिक गुण
यह स्वाद में मीठा और कड़वा, घिनौना (स्निग्धा) और पचने में भारी (गुरु) और शक्ति में गर्म होता है, इसलिए नसों का दर्द, पक्षाघात, गठिया जैसे वात विकारों के लिए उपयोगी है। यह वात को संतुलित करता है लेकिन पित्त और कफ को बढ़ाता है इसलिए अत्यधिक रक्तस्राव विकारों से पीड़ित लोगों और गर्भधारण की योजना बनाने वाले लोगों को सावधानी के साथ इसका उपयोग करना चाहिए।
ब्लड शुगर कम करने में सहायक
अलसी के बीज डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल कम करने में सहायक हैं। इसके घुलनशील फाइबर आपकी भूख को दूर रखने में मदद करता है, इसलिए वजन घटाने और उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है।
सेहत का खजाना है अलसी के बीज
कब्ज का बढ़िया इलाज हैं अलसी के बीज
अल्से के बीज में भारी मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं और यही वजह है कि नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज को खत्म करने और पाचन को दुरुस्त बनाने में मदद मिल सकती है।
कम करता है खराब कोलेस्ट्रॉल
अध्ययनों से पता चला है, अलसी के बीज एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करते हैं, एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) में सुधार करते हैं, जिसके चलते आपको खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने और दिल की सेहत में सुधार करने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर रखता है कंट्रोल
अलसी के बीज रक्तचाप को भी कम करते हैं। यह एक इम्यूनिटी बूस्टर फूड है और इसमें एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। साथ ही एह त्वचा और बालों के लिए भी अच्छा है।
प्रोटीन का भंडार है अलसी के बीज
अगर आप मांस-मछली नहीं खाते हैं, तो अलसी के बीज आपके लिए प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत हैं। इसे प्लांट बेस्ड प्रोटीन माना जाता है, जो शाकाहारी लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
कैंसर से बचाने में सहायक
अलसी के बीज में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एस्ट्रोजन गुण होते हैं। यह ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर के साथ-साथ अन्य प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद करता है।
| --------------------------- | --------------------------- |