Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अक्सर रात में बुखार आने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर की राय
Fever at Night: रात में अक्सर बुखार का कारण हो सकती हैं ये 5 समस्याएं। जानिए इनके बारे में।
Fever at Night: कई बार आपने लोगों से सुना होगा कि उन्हें रात होते ही बुखार के लक्षण महसूस होते हैं। तापमान में गिरावट के कारण ऐसा महसूस हो सकता है। वहीं कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से रात में बुखार महूसस होता है। बुखार इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में कोई बीमारी या समस्या चल रही है। कई लोग बुखार जैसे लक्षण को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन ऐसा करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। लेकिन आप ऐसा न करते हुए रात को बुखार आने के कुछ संभव कारण जान लें। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
1. तनाव होना
अगर आप किसी तरह के तनाव में हैं या ज्यादा थकान के कारण रात को बुखार आ सकता है। कई लोगों को नींद न पूरी होने के कारण भी रात में बुखार के लक्षण नजर आने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए शरीर को ज्यादा न थकाएं और तनाव से बचें।
2. श्वास तंत्र में संक्रमण
गले में किसी तरह के संक्रमण के कारण गले में दर्द, रात में बुखार के लक्षण नजर आ सकते हैं। कभी-कभी ये लक्षण कुछ समय में ठीक हो जाते हैं लेकिन संक्रमण होने पर आप डॉक्टर की सलाह पर दवाओं का सेवन करें। ऐसा न करने पर संक्रमण बढ़ सकता है।
3. त्वचा में एलर्जी
त्वचा में किसी प्रकार का रोग या एलर्जी होने पर रात में बुखार आ सकता है। बुखार के साथ-साथ रात में त्वचा की सूजन और दर्द बढ़ सकता है। त्वचा में एलर्जी होने पर घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें।
4. बैक्टीरियल इंफेक्शन
रात को आता है बुखार, तो इसके पीछे का कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। बैक्टीरिया के कारण ट्यूबरक्लोसिस या एन्डेक्टिव इंडोकार्टिटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों के कारण आपको रात के दौरान बुखार के लक्षण नजर आ सकते हैं।
5. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
जिन लोगों को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई की समस्या होती है, उन्हें बुखार आ सकता है। पेशाब के दौरान जलन या दर्द महसूस हो सकता है। रात को तेज बुखार आ सकता है। ऐसे में लापरवाही न करें। लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
रात में बुखार से कैसे बचें?
रात को बुखार से बचने के लिए फुल स्लीव वाले कपड़े पहनें।
हाथों को साफ करके सोएं और मच्छर के प्रकोप से बचें।
रात के दौरान ऐसी या कूलर का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
रात को कुछ भी ठंडा खाने से आपको बचना चाहिए।
रात के दौरान बाहर की हवा से बचें।
Fever at Night: रात में बुखार होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाकर इलाज करवाएं। कई गंभीर बीमारियों के लक्षणों में बुखार एक कॉमन लक्षण पाया जाता है इसलिए इलाज और जांच में देरी न करें।
| --------------------------- | --------------------------- |