Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बनाना मिल्क शेक पीने से सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे
बनाना मिल्क शेक (Banana Milk Shake) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि बनाना यानि केला और दूध यानि मिल्क दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बनाना मिल्क शेक का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि केला में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी6, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, मैगनीशियम, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होता है। तो आइए जानते हैं बनाना मिल्क शेक पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
बनाना मिल्क शेक पीने से सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे-Benefits Of Drinking Banana Milk Shake In Hindi
शरीर में बनी रहती है एनर्जी
शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर बनाना मिल्क शेक का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि बनाना मिल्क शेक में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
बनाना मिल्क शेक विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
हार्ट के लिए फायदेमंद
बनाना मिल्क शेक का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बनाना मिल्क शेक पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
पाचन तंत्र होता है मजबूत
पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर बनाना मिल्क शेक का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।
हड्डियां होती है मजबूत
बनाना मिल्क शेक का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
ब्लड सर्कुलेशन रहता है सही
बनाना मिल्क शेक का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) सही रहता है, क्योंकि इसमें विटामिन बी6 मौजूद होता है। जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।
ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल
बनाना मिल्क शेक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) नियंत्रित रहता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम मौजूद होता है। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
बालों के लिए फायदेमंद
बनाना मिल्क शेक का सेवन बालों (Hair) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बनाना शेक में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, जो बालों को घना और मजबूत बनाते हैं। साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
बनाना मिल्क शेक का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मिल्क शेक विटामिन से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित होता है।
वजन बढ़ाने में मददगार
अगर अपना वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, तो आपको बनाना मिल्क शेक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बनाना मिल्क शेक प्रोटीन, विटामिन बी 6 जैसे तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इसके सेवन से अधिक लाल कोशिकओं का निर्माण होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |