Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या आप पूरे दिन गर्म पानी पीते हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
पूरे दिन गर्म पानी पीने से आपका वजन कम हो सकता है। लेकिन पूरे दिन बहुत अधिक गर्म पानी पीने से आपको ये नुकसान हो सकता है।
पानी पीना हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन अगर आपको पूरे दिन गर्म पानी पीने की आदत है, तो इसके कुछ फायदे और नुकसान भी हो सकते हैं। दिनभर गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही तनाव कम करने में भी मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और डिहाईड्रेशन की दिक्कत नहीं होती है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और गुनगुना पानी पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में।
गर्म पानी पीने के फायदे-Benefits-of-Drinking-Hot-Water
1. कब्ज की समस्या से राहत
दिनभर हल्का गर्म पानी पीने से आपका पेट साफ रहता है और मल त्याग में भी समस्या नहीं होती है। इससे अपच और एसिडिटी की दिक्कत नहीं होती है। साथ ही खाना खाने के बाद गर्म पानी पीने से कब्ज की दिक्कत नहीं होती है। पेट में ऐंठन और दर्द की परेशानी कम हो सकती है।
2. पाचन तंत्र बनाए बेहतर
गर्म पानी पीने से आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है। यह पाचन क्रिया को उत्तेजित करता है और खाने का पाचन अच्छे से करता है। यह पेट और आंतों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता करता है। इससे शरीर में मौजूद गंदगी मल के माध्यम से बाहर निकल जाती है।
3. वजन घटाने में सहायक
गर्म पानी के सेवन से आपकी भोजन पचाने की क्षमता का विकास होता है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते है, तो आपको सुबह-शाम खाने के बाद गर्म पानी जरूर पीना चाहिए ताकि आपके स्वास्थ्य को लाभ मिले। इससे आपको मन भी शांत रहता है और बहुत अधिक भूख भी नहीं लगती है।
4. स्किन समस्याओं से छुटकारा
गर्म पानी के सेवन आपकी स्किन की कई समस्याएं दूर हो सकती है। इससे ड्राई स्किन और झुर्रियों की परेशानी कम हो सकती है। दरअसल गर्म पानी आपकी स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा कर सकता है और साथ ही यह कील-मुहांसों को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है।
गर्म पानी पीने के नुकसान-Side-Effects-of-Drinking-Hot-Water
1. अनिद्रा की समस्या
रात में गर्म पानी के सेवन से आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। दरअसल गर्म पानी पीने से ब्लड वेसल्स सेल्स पर दबाव बढ़ जाता है। इससे आपकी रात की नींद प्रभावित हो सकती है।
2. किडनी की दिक्कत
दिनभर बहुत अधकि गर्म पानी पीने से आपकी किडनी पर जोर पड़ सकता है। दरअसल किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। तो, अधिक गर्म पानी पीने से आपके किडनी पर जोर पड़ सकता है और
3. नसों में सूजन
कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें बिना प्यास के गर्म पानी पीने से दिमाग की नसों में सूजन आ सकती है। इसलिए जब प्यास लगे तब ही गर्म पानी पिएं। बार-बार गर्म पानी पीने से सिर दर्द भी बढ़ता है। इससे दिक्कत और बढ़ सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |