healthplanet.net

Posted on

आइए जानते हैं स्किन को मुलायम और नम बनाने के साथ साथ खुजली से बचाने के लिए टिप्स -

नारियल का तेल

सर्दियों में रोज नारियल के तेल की मालिश करें। जिन लोगों को खुजली की परेशानी हर साल होती है, वो रोज नारियल के तेल से मालिश करें, इसे त्वचा में नमी होगी और खुजली की समस्या दूर होगी।

व्हीट ग्रास का रस

सर्दियों में व्हीट ग्रास के रस को पीने से खुजली और रूखी त्वचा की समस्या दूर हो जाती है। आपको सुबह सुबह कुछ नाश्ता करने के बाद व्हीट ग्रास यानी जवार के दानों का जूस बनाकर पीना है इससे त्वचा मॉस्चराइज होगी और इस पर रेशेज भी नहीं पड़ेंगे।

कपूर और नारियल

नारियल के तेल में कपूर को पीस कर मिला लें और इस तेल को रोज नहाने के बाद बॉडी पर अच्छी तरह लगाएं। कपूर और नारियल का तेल खुजली दूर करने के लिए बेहद अच्छा नुस्खा है।

नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियां भी खुजली रोकने में सहायक होती हैं। इनके भीतर मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से नहाने से खुजली में राहत मिलती है और शरीर पर से कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं।

तिल का तेल

तिल का तेल भी सर्दियों में खुजली से राहत दिलाता है। तिल के तेल को पहले किसी बर्तन में अच्छी तरह गर्म कर लें। फिर ठंडा होने के बाद रोज इसकी मालिश करने से खुजली दूर हो जाती है और त्वचा मुलायम होने के साथ साथ चमकदार हो जाती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info