Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Overnight weight gain: रातों-रात वजन बढ़ने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण
अचानक वजन बढ़ने के कारण: कई बार हम सुबह उठते हैं और पाते हैं कि वजन बढ़ा हुआ है। ऐसे में इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
अचानक वजन बढ़ने के कारण-What Causes Sudden Weight Gain Overnight
वजन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन, अगर आपका वजन रातों-रात बढ़ने लगे तो ये ध्यान देने वाली बात है। दरअसल, रातों-रात वजन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। पर इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि ये शरीर में होने वाले कुछ गलत बदलावों संकेत करता है। जैसे कि आपकी डाइट, नींद के पैटर्न या शायद पाचन तंत्र से जुड़ी गड़बड़ी हुई है। कैसे जानते हैं।
ज्यादा नमक के सेवन से-High Sodium Intake
नमक या सोडियम के ज्यादा सेवन से रातों रात आपका वजन बढ़ सकता है। दरअसल, सोडियम आपकी नसों और शरीर के अंगों में सूजन पैदा करता है और वजन बढ़ाने का काम करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर को ठीक से काम करने के लिए अपने सोडियम और पानी के अनुपात को संतुलित रखने की जरुरत होती है, इसलिए बहुत अधिक नमक का सेवन करने से बचें। Also Read - दुबले-पतले शरीर से हैं परेशान? वजन बढ़ाने के लिए इस तरह खाएं केला
वाटर रिटेंशन के कारण-Water Retension
वाटर रिटेंशन यानी शरीर में पानी जमा होने के कारण भी आपका वजन बढ़ सकता है। इस स्थिति से आपको बचने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि ये बीमारी का कारण भी हो सकता है। जैसे कि अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो आपके शरीर में वाटर रिटेंशन हो सकता है। तो, अगर आपको बात-बार ये हो रहा है तो, अपना केएफटी टेस्ट (KFT test) करवाएं।
वर्कआउट के बाद वजन बढ़ना-After Workout
वर्कआउट के बाद अक्सर आपका वजन बढ़ जाता है। कई लोग ऐसा महसूस करते हैं कि जैसे ही आपने व्यायाम करना शुरू किया, उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अगर ऐसा है तो यह बिल्कुल सामान्य है। आपका शरीर आपकी मांसपेशियों पर तनाव से उबर रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है। ये अपने आप सही हो जाएगा। Also Read - वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ लें ये 5 चीजें, तेज होगी भूख और आसानी से बढ़ेगा वजन
कब्ज या ब्लोटिंग में-Constipation And Bloating
कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या होने पर अक्सर आपका शरीर भारी हो जाता है और वजन बढ़ जाता है। दरअसल, ये शरीर सही से डिटॉक्स ना होने की वजह से होता है जिससे शरीर में टॉक्सिन की मात्रा बनी रहती है। इसे नसों में सूजन सहित पूरे शरीर का वजन बढ़ जाता है। तो, कब्ज या ब्लोटिंग का उपाय करें और इससे बचें।
तनाव के कारण-Stress
तनाव आपके शरीर में सूजन पैदा करती है और कई समस्याओं का कारण बन सकती है। जिसमें से एक है वजन का बढ़ना। लंबे समय तक तनाव से कोर्टिसोल बढ़ सकता है और यह हार्मोन पानी के साथ मिलकर काम करेगा और इससे वाटर रिटेंशन होता है और वजन बढ़ जाता है। Also Read - गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है हमारा वजन? जानें 5 कारण और वेट बैलेंस रखने के उपाय
| --------------------------- | --------------------------- |