Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Honey Benefits: रात को सोने पहले एक चम्मच शहद का सेवन करने से मिलेंगे ये गजब के फायदे
शहद कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई अन्य पोषक तत्व होते हैं. रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ प्रदान करता है.
शहद सेहत और स्वाद से भरपूर होता है. इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं. ये आपको कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचाने का काम करते हैं. इसका सेवन कई तरीकों से किया जाता है. गुनगुने पाने में शहद और नींबू मिलाकर सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है. रात को सोने से पहले भी एक चम्मच शहद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है. आप एक चम्मच शहद का सेवन दूध या पानी के साथ कर सकते हैं. रात को सोने से पहले शहद का सेवन करने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं आइए यहां जानें.
खांसी की समस्या दूर होती है
रात को सोने से पहले शहद का सेवन करने से खांसी की समस्या से राहत मिलती है. शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. ये कफ को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके लिए रात को सोने से पहले पानी के साथ एक चम्मच शहद का सेवन करें.
इम्युनिटी को मजबूत बनाता है
शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. ये संक्रमण से बचाते हैं. इसके लिए रात को सोने से एक चम्मच शहद का सेवन आप दूध के साथ कर सकते हैं. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.
त्वचा को हेल्दी रखता है
शहद त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. इसके लिए रात को सोने से पहले आप शहद का सेवन कर सकते हैं. ये आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने का काम करता है. इससे आपकी त्वचा खिली-खिली नजर आती है. इससे आपका रंग भी साफ होता है.
बालों को बढ़ाने के लिए
शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये बालों संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं. ये बालों को तेजी से बढ़ाते हैं. इसके लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें. आप बालों के लिए शहद से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
वजन कम करने के लिए
रात को सोने से पहले भी आप गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं. ये चर्बी को कम करने का काम करता है. इस तरह शहद का सेवन करने से तेजी से वजन घटाने में भी मदद मिलती है.
गले की खराश
गले की खराश को दूर करने के लिए आप रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद में अदरक का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं. ये गले की खराश को दूर करने में मदद करता है.
| --------------------------- | --------------------------- |