Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रात में ब्रश न करने से होते हैं ये 5 नुकसान
क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले ब्रश न करने से मसूड़ों से खून निकलने की समस्या हो जाती है !
अधिकतर लोग सुबह उठने के बाद तो ब्रश करते हैं लेकिन रात में सोने से पहले नहीं करते हैं। यह अच्छी आदत नहीं हैं क्योंकि दांतों में सड़न पैदा होने की संभावना सबसे ज्यादा रात में ही होती है। डिनर के बाद अगर आप बिना ब्रश किये सोते हैं तो खाने का कुछ हिस्सा दाँतों से चिपका हुआ ही रहता है जिससे उनमें सड़न पैदा होने लगती है। आइये जानते हैं दिन में दो बार ब्रश करना क्यों ज़रूरी होता है।
गाजर का हलवा खाने के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, होते हैं कुछ नुकसान भी
Vitamin B12 का ओवरडोज लेने से होती है ये 8 परेशानियां! जानें दिन में विटामिन बी12 की कितनी मात्रा है जरूरी
अलग-अलग बीमारियों को दूर करते हैं ये 5 मसाले, जानें कौन सी बीमारी में किसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद
दवा से नहीं घर पर बनी इस चटनी से कम होगा High Cholesterol!जानें कोलेस्ट्रॉल निकालने वाली देसी और हेल्दी चटनी
दुबले-पतले शरीर की वजह से होना पड़ता है शर्मिंदा, इन 5 फलों से तेजी से करें वेट गेन
कैविटी से राहत: रात में ब्रश करने से दांतों में होने वाली कैविटी की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। रात में ब्रश करने से बैक्टीरिया दाँतों पर जमा नहीं हो पाते हैं जिससे कैविटी का खतरा कम हो जाता है। इसलिए चाहे आप किसी पार्टी से आये हो या घर पर खाना खाया हो, रात में ब्रश ज़रूर करें।
मसूड़ों की समस्या : बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है कि दिन में दो बार ब्रश करने से दांतों और मसूड़ों से जुड़ी कई बीमारियों के फैलने का खतरा कम हो जाता है। जब आप रात में ब्रश नहीं करते हैं तो दाँतों पर टार्टर जमा हो जाता है जिससे आगे चलकर मसूड़ों से खून निकलने की समस्या हो जाती है।
सांसों की बदबू : रात में ब्रश न करने की वजह से मुंह में चिपकी खाद्य सामग्री रात भर में सड़ जाती है जिसके कारण सुबह सोकर उठने पर मुंह से तेज बदबू आने लगती है। इस बदबू से बचने के लिए रोजाना रात में ब्रश ज़रूर करें।
दिल के लिए फायदेमंद: शायद आपको यह जानकर भी ताज्जुब होगा कि मुंह की साफ़ सफाई से आप दिल भी स्वस्थ रहता है। टार्टर और प्लेक फार्मेशन के लिए ज़िम्मेदार बैक्टीरिया खून की मदद से धमनियों तक पहुँच जाते हैं और वहां ब्लड क्लॉटस बनाने लगते हैं। जिससे आगे चलकर इंटरनल ब्लीडिंग होने लगती है और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
वजन कम करने में मददगार: रात में ब्रश कर लेने से आप एकदम फ्रेश सा फील करते हैं और इससे देर रात में आपको भूख भी कम लगती है। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो ये उस लिहाज से भी आपके लिए फायदेमंद है।
| --------------------------- | --------------------------- |