healthplanet.net

Posted on

रात को सोते समय पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? आयुर्वेद की सलाह मानेंगे तो इन 5 समस्याओं से बचेंगे

Drinking Water Before Bed : हममें से ज्यादातर लोग इस बात से सहमत हैं कि पानी हमारे जीवन का मूल्‍य आधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी नामुमकिन है। आपने पहले भी कई लेख में ये पढ़ा होगा कि पानी पीने (Drinking Water)का सही समय फलाना होना चाहिए, ये सही समय है, वो सही समय है। ये ज्यादातर बातें सुनी-सुनाई और मनगढ़ंत होती हैं, जिसका हमारी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं होता है। हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा से ये सलाह देते हैं कि हमें अपने दिन की शुरुआत रोजाना गुनगुने पानी से करनी चाहिए लेकिन कितने लोग वास्तव में ऐसा करते हैं। अगर आयुर्वेद की मानें तो पानी पीना एक नियत प्रक्रिया है और अगर सही समय पर पानी न पिया जाए (Drinking Water Before Bed) तो शरीर के लिए कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद के मुताबिक गलत समय पर पानी के नुकसान।
सही समय पर पिया गया पानी अमृत समान
आयुर्वेद की मानें तो सही समय पर की गई चीज हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है और हर चीज का एक समय होता है फिर चाहे वे खाने का हो या फिर पीने का। जब हम सही समय पर उस चीज का सेवन करते हैं तो उससे हमारे स्वास्थ्य को काफी लाभ मिलता है। ठीक कुछ ऐसा पानी के साथ भी है। अगर हम सही समय पर पानी का सेवन करते हैं तो ये अमृत के समान हो जाता है और गलत समय पर पानी पीते हैं तो शरीर के लिए दिक्कत पैदा हो सकती है।
कब मिलता है पानी पीने का फायदा

आयुर्वेद की मानें तो हम सभी को पानी की सही मात्रा के साथ-साथ पानी पीने के सही ढंग के बारे में पता होना चाहिए । पानी पीने के ढेर सारे फायदे हैं और औसतन हर व्यक्ति को डेली 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने का फायदा आप तभी उठा सकते हैं, जब आपका पेट पूरी तरह से खाली हो।
रात को सोने से पहले पानी पीने के नुकसान

1-सोने से ठीक पहले पानी पीना आपकी नींद के चक्र को बिगाड़ सकता है।

2-पानी पीने से आपको रात में कई बार बाथरूमम जाना पड़ सकता है।

3-रात में 7 घंटे की नींद जरूरी होती है लेकिन पानी पीने से आपको रात में कई बार पेशाब के लिए जाना पड़ सकता है।

4- अगर सोने से पहले आप बहुत ज्यादा पानी पी लेते हैं तो शरीर उसका उपयोग नहीं कर पाता और फैट बढ़ जाता है।

5- सोने से पहले पानी पीने से शरीर का पानी इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन को बिगाड़ देता है, इससे गुर्दे के काम करने की क्षमता क्षीण हो जाती है।

आयुर्वेद शास्त्र में रात के वक्त पानी पीने की आदत को गलत माना गया है, हां प्यास लगे तो सिर्फ गला गीला करने जितना पानी पी सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info