healthplanet.net

Posted on

रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

Coconut Oil on Face Benefits: चेहरे पर नियमित रात को नारियल तेल लगाने से कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

नारियल का तेल शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा ये बालों और त्वचा के लिए भी उपयोगी होता है। कई लोग नारियल के तेल को नियमित चेहरे पर लगाते हैं। इससे स्किन को काफी फायदा पहुंचता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज चेहरे पर सोने से पहले नारियल तेल लगाने से चेहरे की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। नारियल तेल को अगर चेहरे पर कम मात्रा में लगाया जाए, तो यह हर स्किन टाइप के लिए अच्छा होता है। आइए जानते हैं चेहरे पर सोने से पहले नारियल तेल लगाने के फायदों के बारें में।
स्किन मॉइस्चरज होती है

नारियल का तेल स्किन को मॉइस्चरज करता है। जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या होती है, उनके लिए रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। रोज सोने से पहले चेहरे पर नारियल के तेल से मसाज करें। तेल को रातभर के लिए स्किन पर लगा रहने दें। इस से स्किन के सेल्स रिपेयर होने के साथ स्किन मॉइस्चरज भी होगी।
दाग धब्बे होते हैं दूर

सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाने से स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। कई बार चेहरे पर कई जिद्दी निशान होते हैं, जो कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद भी नहीं निकलते हैं। ऐसे में चेहरे पर नियमित नारियल तेल से मसाज करने से स्किन से दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती हैं।
ग्लोइंग स्किन

चेहरे पर रात को सोते समय नारियल तेल लगाने से स्किन पर ग्लो आता है। नारियल तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। चेहरे पर नारियल तेल लगाने के लिए हाथ में कुछ बूंदे नारियल तेल की लें। अब उंगलियों की सहायता से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ऐसा नियमित करने से स्किन में ग्लो आता है।
झुर्रियों की समस्या होती है दूर

नारियल के तेल में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती हैं। अगर आपके चेहरे पर काफी झुर्रियां हैं, तो चेहरे पर नियमित नारियल तेल लगाएं। रात को इसको लगाने से झुर्रियां कम करने में मदद मिलती है।

Coconut Oil on Face Benefits
एक्ने को दूर करने में मदद करता है

नारियल तेल रात को चेहरे पर नियमित लगाने से एक्ने की समस्या दूर होती है। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। चेहरे से एक्ने कम करने के लिए रात को चेहरे पर नारियल तेल अवश्य लगाएं।



वैसे तो नारियल तेल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार नारियल का तेल गर्म होने के कारण चेहरे पर इसको लगाने से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए नारियल तेल को लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info