Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रात में बढ़ जाता है पैरों में दर्द तो करें ये 4 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
हल्दी के लेप से पैरों में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है.
घंटों खड़े होकर काम करने या दिनभर भागदौड़ करने की वजह से पैरों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है. पैरों में होने वाले ये दर्द आमतौर पर रात के समय अधिक परेशान करती है और इसकी वजह से रात में सोना तक मुश्किल हो जाता है. अगर इसकी केयर ना किया जाए तो सुबह उठने-बैठने में भी परेशानी होने लगती है. कई बार तो ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि दिनभर आप काम करने से कतराने लगते हैं और रोजमर्रा की दिनचर्या पर भी इसका प्रभाव पड़ने लगता है. पैरों में होने वाले इस दर्द को कम करने के लिए लोग तरह तरह के मलहम का इस्तेमाल करते हैं फिर भी ये ठीक नहीं होता.
कई बार तो स्ट्रांग पेन किलर दवाओं का भी लोग सेवन करने लगते हैं जिसका सेहत पर काफी दूरगामी असर पहुंचता है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आप किन घरेलू उपायों को आजमाकर पैर में होने वाले इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं.
पैर दर्द के घरेलू उपाय
नीलगिरी का तेल
नीलगिरी का तेल दर्द कम करने में काफी सहायक होता है. नीलगिरी का तेल अगर आप रात में सोने से पहले पैरों को गर्म पानी से धोकर लगाएं तो ये नसों में हो रहे खिंचाव को कम करता है और दर्द में राहत देता है.
हल्दी का लेप
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पैरों की नसों में हो रहे दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं. ऐसे में आप रात को पैरों पर हल्दी का लेप लगाएं. आप चाहे तो हल्दी के तेल मालिश के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्दी को गर्म दूध में मिलाकर पीने से भी दर्द में आराम महसूस होता है.
अरंडी का तेल
अरंडी के तेल से अगर आप रोत पैरों में मालिश करें तो काफी आराम मिलेगा. अगर तेल ना हो तो अरंडी के पत्तों को कड़ाही में फ्राई कर लें और उसमें नमक मिला कर उसे दर्द वाली जगह पर लगाएं और ऊपर से पट्टी लगा दें.
| --------------------------- | --------------------------- |