healthplanet.net

Posted on

डिनर के बाद करें ये 3 योगासन, खाना पचाने में मिलेगी मदद और आएगी अच्छी नींद
बेहतर पाचन और अच्छी नींद के लिए डिनर के बाद करें ये 3 योगासन

आपने अक्सर स्वास्थ्य विशेषज्ञों को यह कहते सुना होगा कि दिन का अंतिम भोजन सोने से कम से कम 3 घंटे पहले किया जाना चाहिए, क्योंकि खाने के तुरंत बाद सोना एक अच्छा विचार नहीं है और यह वजन बढ़ाने में योगदान देता है। सोने से 3 घंटे पहले डिनर नहीं करते हैं तो इससे आपके शरीर को आपके द्वारा ली गई कैलोरी को बर्न करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है। अक्सर यह सलाह दी जाती है कि आपको खाने के बाद व्यायाम नहीं करना चाहिए, लेकिन योग के साथ ऐसा नहीं है। योग विशेषज्ञों की मानें तो योग व्यायाम क एक ऐसा रूप है जिसे आप भोजन के बाद कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं योग में डिनर के बाद भोजन को पचाने और नींद को बेहतर बनाने के लिए कुछ विशेष योगासन मौजूद हैं। डिनर के बाद ये योगासन करने से भोजन को बेहतर ढंग से पचाने में मदद मिलती है, जिससे भोजन पेट के लिए कम भारी हो जाता है। यह आपके शरीर के पाचन को सशक्त बनाता है और आपके अंगों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
1. गोमुखासन (Cow Face Pose)

योग विशेषज्ञ कहते हैं गोमुखासन एक ऐसा आसन है जो "रीढ़ और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव लाने मदद करता है साथ ही पाचन प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करता है।
गोमुखासन कैसे करें

अपने बाएं पैर को मोड़ें और अपने टखने को बाएं कूल्हे के पास रखें, अब अपने दाहिने पैर को बाएं पैर पर इस तरह रखें कि दोनों घुटने एक-दूसरे को स्पर्श करें इसके बाद दोनों हाथों को पीछे की ओर इस तरह लें कि दायां हाथ बाएं हाथ को पकड़ ले। अपनी रीढ़ को सीधा रखें और लगभग 1 मिनट तक गहरी सांसें लें। पोजीशन बदलने के बाद भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
2. वज्रासन (Vajrasana)

वज्रासन को एडमिंटाइन पोज (Adamintine Pose) के नाम से भी जाना जाता है, वज्रासन रात के खाने के बाद सबसे फायदेमंद योगासन है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि कोई भी मूवमेंट जो ऊपरी शरीर और पेट को स्ट्रेच करने में मदद करता है साथ ही आपकी सांसों को आराम देता है, वह रात के खाने के बाद एक अच्छा आसन है। अक्सर खाली पेट योग का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है लेकिन यह एक ऐसा असाधारण आसन है जो भोजन के बाद अभ्यास करने पर अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि यह पाचन को बढ़ावा देता है
वज्रासन कैसे करें:

दोनों पैरों को मोड़कर अपने कूल्हों पर रखकर बैठें, अब अपनी हथेली को घुटनों पर रखें। अपनी रीढ़ को सीधा रखें और गहरी सांसें लें और सांस पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। लगभग 10 मिनट तक इसी स्थिति में रहें।
3. अर्ध चंद्रासन (Half Moon Pose)

यह आसन डिनर करने के बाद करने के लिए एक और बेहतरीन मुद्रा है। क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार स्टैंडिंग और साइड स्ट्रेचिंग (पेट में खिंचाव के लिए) पाचन में मदद करने के लिए एक अच्छी योग मुद्रा है।
अर्ध चंद्रासन कैसे करें:

अपनी योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं, अपने दाहिने हाथ को अपने बायीं तरफ मोड़ने के लिए उठाएं और अपने बाएं हाथ से जमीन को छूने की कोशिश करें। लगभग 10 मिनट के लिए हाथ की पोजीशन बदलकर इसी तरह दोहराएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info