Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या आप भी बिना ब्रश किए रात में सो जाते हैं? छोड़ दें ये गंदी आदत नहीं तो होंगी ये 4 बीमारियां
बिना ब्रश किए सोने के नुकसान: बिना ब्रश किए सोने से ना सिर्फ मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। बल्कि, आपको कुछ दांतों की बीमारियां भी आसानी से हो सकती हैं।
क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें रात में ब्रश करने में आलस आता है? अगर हां, तो ये आलस आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। जी हां, जो लोग रात में बिना ब्रश किए सो जाते हैं उन लोगों में दांतों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे लोगों को मुंह की बदबू, दांतों में सड़न और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियां ज्यादा परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा भी ब्रश किए बिना रात में सोने के नुकसान (Side effects of not brushing teeth at night in hindi) कई हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से।
ब्रश किए बिना रात में सोने के नुकसान-Side effects of not brushing teeth at night in hindi
1. माउथ इंफेक्शन
ब्रश किए बिना रात में सोने से माउथ इंफेक्शन का खतरा तेजी से बढ़ता है। दरअसल, रात में जब आप बिना ब्रश किए सो जाते हैं तो मुंह के बैक्टीरिया एक्टिव तरीके से बढ़ने लगते हैं और ये बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण बनते हैं। ये लार की मदद से तेजी से अपना विकास करते हैं और माउथ इंफेक्शन का कारण बनते हैं।
रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं गुलाब जल, झुर्रियां कम करने के साथ रंगत निखारने में है मददगार
2. मसूड़ों की बीमारियां
जब आप बिना ब्रश की सो जाते हैं तो मसूड़ों की बीमारियां बड़ी तेजी से फैलती हैं। ये प्लाक के रूप में बैक्टीरिया के निर्माण के विकास को प्रोत्साहित करता है और कैविटी बढ़ने का कारण बनता है।
3. मुंह से दुर्गंध
हैलिटोसिस (Halitosis), एक ऐसी बीमारी है जिसमें सांसों की दुर्गंध आने लगती है। ये रात में ब्रश ना करने के कारण हो सकता है। दरअसल, जब आप ब्रश नहीं करते हैं, तो भोजन का मेटाबोलिज्म आपके लार के साथ यहीं शुरू हो जाता है। ये काम कुछ बैक्टीरिया मिल कर करते हैं और इससे कुछ गैस रिलीज होती है जिसकी वजह से मुंह से दुर्गंध आती है।
सर्दियों में इन 4 कारणों से लोगों को बार-बार होता है डैंड्रफ, आज ही जानें और इनसे बचें
4. पीरियोडोन्टल रोग
पीरियोडोन्टल रोग (periodontal disease) दांतों के कुछ गंभीर रोगों में से एक है। दरअसल, दांतों के आसपास की हड्डी के नुकसान से पेरियोडोंटल बीमारियों की ओर ले जा सकते हैं। पेरीओडोन्टल बीमारी से दांत ढीले हो सकते हैं और उन्हें बाहर निकाल सकते हैं। इसके अलावा इसके कारण दिल के दौरे, निमोनिया, डिमेंशिया, श्वसन संक्रमण आदि रोग भी हो सकते हैं।
इसलिए रात में सोने से पहले अपने लिए थोड़ा समय निकालें और अपने दांतों को ब्रश जरूर करें। साथ ही अपने ऑरल हेल्थ की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
| --------------------------- | --------------------------- |