Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रात में गर्म पानी पीने के फायदे: सोने से पहले पिएं गर्म पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
सुबह के वक्त गर्म पानी का सेवन हर कोई करता है। लेकिन रात के वक्त सोने से पहले भी गर्म पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
अकसर आपने सुना होगा कि सुबह उठकर गर्म पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे न केवल मेटाबॉलिज्म के कार्य में सुधार आ सकता है बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले गर्म पानी पीना भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। जी हां, रात को सोने से पहले यदि गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। आज का हमारा लेख इन्हीं फायदों पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात के वक्त गर्म पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - विषाक्त पदार्थ हों दूर
रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करता है तो ऐसा करने से उसके शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ सकता है, जिससे उसे पसीना आज सकता है और रक्त संचार बेहतर बन सकता है। बता दें कि यह प्रक्रिया शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में उपयोगी साबित हो सकती है।
2 - पाचन क्रिया होती है तंदुरुस्त
यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करता है तो इससे कमजोर पाचन तंत्र में मजबूती आ सकती हैं। गर्म पानी ना केवल आंतों के लिए उपयोगी है बल्कि कब्ज, गैस आदि पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा रात को गर्म पानी पीने से खाना जल्दी पच सकता है।
3 - मानसिक स्वास्थ्य हो बेहतर
यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन नियमित रूप से करता है तो ऐसा करने से न केवल तनाव की समस्या दूर हो सकती है बल्कि अवसाद यानी डिप्रेशन की समस्या से भी राहत मिल सकती है। बता दें कि जिस व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा तो इससे उसका मूड भी फ्रेश बना रह सकेगा।
4 - वजन घटाने में है उपयोगी
आज के समय में लोग अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान है। ऐसे में मोटापे की समस्या से पेरशान लोगों को बता दें कि यदि वह रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करते हैं तो इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को दूर किया जा सकता है। गर्म पानी पीने से व्यक्ति की पाचन क्रिया तंदुरुस्त रह सकती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि व्यक्ति का वजन भी नियंत्रित रह सकता है।
5 - बेहतर आती है नींद
यदि आपको अनिद्रा की समस्या है या आप नींद की कमी से परेशान हैं तो आपको बता दें कि रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन आपकी इस समस्या को दूर करने में उपयोगी है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि रात को सोने से पहले यदि गर्म पानी का सेवन किया जाए तो डिप्रेशन और तनाव दोनों से दूर रहा जा सकता है। ऐसे में व्यक्ति को बेहतर नींद भी आ सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |