Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रात को भूलकर भी न खाएं ये 7 तरह की चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान :-
1. शराब
वैसे तो अधिकतर लोग रात के समय ही शराब पीते हैं। लेकिन शराब का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। शराब नींद को बाधित कर सकता है। शराब ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और तेज खर्राटे का भी कारण बन सकता है। शराब एसोफैगल स्फिंक्टर मांसपेशियों को भी प्रभावित कर सकता है। शराब पीने से पाचन भी खराब होता है, इसलिए रात के समय शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
2. हैवी फूड्स
रात के समय हैवी फूड्स खाने से बचना चाहिए। हैवी फूड्स खाने से पेट में भारीपन लगता है, इससे दर्द, गैस की समस्या हो सकती है। आपको फैट रिच फूड्स जैसे पनीर, तले हुए खाद्य पदार्थ रात को नहीं खाने चाहिए। इसके अलावा चीज बर्गर, पिज्जा आदि भी रात को नहीं खाना चाहिए। दरअसल, इन फूड्स को पचाने में अधिक समय लगता है। इससे ये अपच का कारण बन सकते हैं।
3. लिक्विड वाले फूड्स
भले ही लिक्विड डाइट हमारे लिए जरूरी होता है। लेकिन रात को पेय पदार्थों का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए। पेय पदार्थ वाले फूड्स पाचन को बाधित कर सकते हैं। आपको रात में तरबूज, खीरा, खरबूजा आदि खाने से बचना चाहिए। इससे पेट में दर्द, गैस की समस्या हो सकती है।
4. थायमिन रिच फूड्स
अनिद्रा की समस्या में एक्सपर्ट्स थायमिन युक्त खाद्य पदार्थों को कम खाने की सलाह देते हैं। यह अमीनो एसिड मस्तिष्क को एक प्राकृतिक उत्तेजक जारी करने का कारण बनता है, जो मस्तिष्क की गतिविधि को सुविधाजनक बनाता है। थायमिन नींद को बाधित कर सकता है। आपको रात के समय टमाटर, सोया सॉस, बैंगन, रेड वाइन आदि पीने से बचना चाहिए।
5. मसालेदार भोजन
रात के समय आपको मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिए। मसालेदार भोजन नींद और पाचन तंत्र को बाधित कर सकता है। इसके अलावा अधिक नमक का सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
6. गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थ
जो खाद्य पदार्थ गैस बनाते हैं, उनका सेवन भी रात के समय करने से बचना चाहिए। जिन खाद्य पदार्थों को रात में पचाना मुश्किल होता है, जिनमें अधिक फाइबर होता है, वे गैस का कारण बन सकते हैं। इसलिए आपको रात के समय ऐसे फूड्स खाने से बचना चाहिए। सूखे मेवे, बीन्स, ब्रोकली, फूलगोभी, स्प्राउट्स गैस बना सकते हैं। इसके अलावा हाई फाइबर फल और सब्जियां खाने से भी बचना चाहिए। खट्टे फलों का जूस भी रात को नहीं पीना चाहिए।
7. शुगर लोडेड फूड्स
रात में आपको शुगर लोडेड फूड्स के सेवन से भी बचना चाहिए। इसका असर आपके शुगर लेवल पर पड़ सकता है। अत्यधिक शक्कर या चीनी वाले स्नैक्स से बचना चाहिए। रात के समय मीठा अनाज, डेसर्ट या कैंडी खाने से बचें।
अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो रात के समय इन फूड्स का सेवन करने से बचें। रात के समय आप हल्का भोजन खा सकते हैं। साथ ही रात का खाना आपको सोने से 2-3 घंटे पहले खा लेना चाहिए। ताकि खाना सोने से पहले अच्छी तरह से डायजेस्ट हो जाए और पाचन तंत्र सही बना रहे।
| --------------------------- | --------------------------- |