healthplanet.net

Posted on

रात में चेहरा धोकर सोना क्‍यों है जरूरी

हम में से कई लोग रात को सोते समय थकान की वजह से चेहरा धोना स्किप कर जाते हैं। इसकी वजह से त्‍वचा को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है और चेहरा अपना ग्‍लो भी खो सकता है। अगर आप भी रात को सोने से पहले चेहरा न धोने के बहाने बनाती हैं तो इस आर्टिकल में जान लें कि ऐसा करना क्‍यों जरूरी है।
 
रात को सोने से पहले चेहरा धोना क्‍यों जरूरी है
दिनभर काम करने के बाद थकान कुछ इस कदर जकड़ लेती है कि बस बिस्‍तर पर लेटने का मन करता है। थकान की वजह से हम चेहरे को धोने और क्‍लींजिंग में भी आलस कर जाते हैं, जो कि बिलकुल गलत है। अगर आप भी रोज को ऐसा ही करती हैं तो आपको बता दें कि यह आदत आपकी त्‍वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

रात को सोने से पहले मुंह धोना स्किन केयर रूटीन का एक अहम हिस्‍सा होता है। दिनभर में त्‍वचा को बहुत कुछ सहना पड़ सकता है और दिन के खत्‍म होने पर ही आपको स्किन केयर के लिए समय मिलता है। अगर आप इसे भी कोई बहाना बनाकर स्किप कर देंगीं तो आपकी त्‍वचा धीरे-धीरे बेजान और अस्‍वस्‍थ होती चली जाएगी। आप रोज सुबह उठकर चेहरा धोने के बाद ही घर से निकलती होंगीं, वैसे ही रात को सोने से पहले भी चेहरे को धोना बहुत जरूरी होता है।

यहां हम आपको चेहरा धोकर सोने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं और यदि आपने अब तक ऐसा करना शुरू नहीं किया है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद जल्‍द से जल्‍द ऐसा करना शुरू कर दें।
शरीर ही नहीं चेहरे की एक्सर्साइज भी है जरूरी, ऐसे करें Face Yoga


अगर कोई आपसे पूछे कि एक्सर्साइज न करने से क्या होगा? तो जाहिर सी बात है आप उसे यही जवाब देंगे कि तुम्हारा वजन बढ़ जाएगा और मांसपेशियां ढीली पड़नी शुरू हो जाएंगी। तो जनाब कुछ ऐसा ही आपके चेहरे के साथ भी होता है। सिलेब्रिटी योग एक्सपर्ट अनशुका परवानी कहती हैं- 'हमारे फेस में 52 छोटे-छोटे मसल्स होते हैं और उन्हें टोन करने के साथ-साथ मसल्स को उत्तेजित रखने और उनमें खून का प्रवाह जारी रखने के लिए फेशियल योगा बेहद जरूरी है। हमें चेहरे की मांसपेशियों का वर्कआउट भी करना चाहिए।' लिहाजा अगर आप बिना किसी तरह के ट्रीटमेंट के चेहरे को जवां और खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं तो फेशियल योग करें और फर्क आपको महज 15 दिन के अंदर दिखने लगेगा। फेस योग के तहत करें 8 एक्सर्साइज...


फायदे- योग की इस मुद्रा में शेर की दहाड़ की नकल की जाती है जिससे जीभ और कंठ में खून का प्रवाह बेहतर होता है। साथ ही गर्दन और छाती में जमा स्ट्रेस को कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही इस योग मुद्रा से फेशियल मसल्स भी टोन होते हैं।

कैसे करें- घुटने के बल बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों को अपनी जांघ पर रखें। अपने जबड़े को नीचे करें और मुंह को पूरी तरह से खोलें। अपनी जीभ को बाहर निकालकर नीचे की तरफ ठुड्डी तक लाने की कोशिश करें जब तक जीभ में खिंचाव न महसूस होने लगे। मुंह से सांस लेते हुए कंठ के निचले हिस्से से शेर की दहाड़ की आवाज निकालें। इस एक्सर्साइज को 5 से 6 बार दोहराएं।

फायदे- इस एक्सर्साइज के जरिए डबल चिन की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही आपकी जॉलाइन भी और बेहतर लगने लगती है।

कैसे करें- घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने दोनों हाथ को अपने जांघ पर रख लें। कंधों को रिलैक्स रखें और जबड़ों को फैलाएं। अब ऊपर देखें और इस आसन को करीब 10 सेकंड तक होल्ड करके रखें। इस एक्सर्साइज को 5 से 6 बार दोहराएं। इस एक्सर्साइज को दिन में किसी भी समय कर सकते हैं।

फायदे- इस एक्सर्साइज के जरिए आपके चीक्स यानी गाल फर्म होते हैं, चेहरे पर और होंठ के आसपास मौजूद बारीक रेखाएं कम हो जाती हैं।

कैसे करें- चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल लाएं और उसे चेहरे पर जितना फैला सकते हैं फैलाएं। अब, दोनों होंठों को टाइट से आपस में जोड़ें और किसिंग पोज बनाएं। इस एक्सर्साइज को 20-25 बार दोहराएं।


फायदे- चेहरे पर झुर्रियां और बारीक रेखाएं हटाने में मदद करता है यह एक्सर्साइज।

कैसे करें- दोनों आंखों के बाहरी कॉर्नर पर अपने दोनों हाथों के अंगूठे को रखें और आपकी उंगलियां सिर पर हों। आंख को टाइट से बंद करके रखें और अब अंगूठे की मदद से स्किन को कान की तरफ खींचें। 5 सेकंड तक इस पोज में रहें और फिर इसे 10 से 12 बार दोहराएं।


फायदे- इस एक्सर्साइज के जरिए आपका फोरहेड यानी माथा स्ट्रेच होता है और चेहरे के साथ-साथ आंखों के नीचे मौजूद सभी मसल्स बेहतर होते हैं। साथ ही होंठ के आसपास मौजूद बारी रेखाओं को हटाने में भी मदद मिलती है।

कैसे करें- घुटनों के बल पर बैठें और अपने दोनों हाथों को अपनी जांघ पर रखें। अब मुंह को फैलाएं और लेटर 'ए' बोलते हुए अपने दांत दिखाएं और फिर लेटर 'ई' को बोलें और फिर आखिर में लेटर 'ओ' को बोलें। ऐसा करते वक्त जबड़े में स्ट्रेच महसूस होना चाहिए। इस एक्सर्साइज को भी 10 से 15 बार दोहराएं।


फायदे- इस एक्सर्साइज के जरिए भी आपकी चीक्स मजबूत बनती है और मुंह पर मौजूद बारीक लाइन को घटाने में मदद मिलती है।

कैसे करें- गहरी सांस लें और अब अपने मुंह को हवा से भर लें। अब मुंह के अंदर मौजूद हवा को बाएं गाल से दाएं गाल की तरफ शिफ्ट करें। इस प्रक्रिया को 20 से 25 बार दोहराएं।


फायदे- इस एक्सर्साइज के जरिए चेहरे पर झोल आने से रोका जा सकता है।

कैसे करें- ऊपरी और निचले दांतों के बीच मौजूद गैप में अपने गालों को अंदर की ओर सक करते हुए मछली जैसा मुंह बनाएं। इस पोज को कुछ देर के लिए होल्ड करें और फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं। इस एक्सर्साइज को भी 20 से 25 बार दोहराएं।


फायदे- इस एक एक्सर्साइज के जरिए आईब्रोज के ऊपर और आंखों के आसपास मौजूद बारीक रेखाओं को हटाने में मदद मिलती है।

कैसे करें- आंखों को फैला कर खोलें और कुछ दूर पर मौजूद किसी एक चीज पर पॉइंट कर देखें और इस प्रक्रिया में आंखों को छोटा न करें। कुछ सेकंड तक होल्ड करें औऱ फिर नॉर्मल हो जाएं। इस एक्सर्साइज को आप दिन में किसी भी वक्त कर सकते हैं।


रोमछिद्र होते हैं साफ
अगर आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे की त्‍वचा को नियमित रूप से साफ नहीं करती हैं तो इसकी वजह से रोमछिद्रों में धूल-मिट्टी और गंदगी जमा हो सकती है। ये चेहरे पर मुहांसों का कारण बन सकता है। मोबाइल जैसी कई चीजें जो आपकी स्किन के संपर्क में आती हैं, आपकी त्‍वचा पर बैक्‍टीरिया पैदा कर सकती हैं। वहीं, सुबह मेकअप करने के बाद रात को उसे न हटाना भी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

रात को मुंह धोकर सोने से चेहरे पर जमा सारी धूल-मिट्टी और गंदगी निकल जाती है और त्‍वचा के रोमछिद्र भी साफ होते हैं। अगर आपके पास समय है तो हफ्ते में एक बार अपनी स्किन को एक्‍सफोलिएट जरूर करें।
आईलैशेज को सुरक्षा
अगर आप रात को मस्‍कारा या आईशैडो नहीं हटाती हैं तो हो सकता है कि आप सोते समय आंखों को हाथ से मल लें। इससे आईलैशेज टूट सकते हैं और आंखों में जलन या संक्रमण भी हो सकता है। इसलिए रात को चेहरे को अच्‍छी तरह से धोकर सोएं और मेकअप को भी साफ करें।

बेजान त्‍वचा ठीक हो
दिनभर में हमारी त्‍वचा कई चीजों और प्रदूषकों से होकर गुजरती है। जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो हमारी त्‍वचा धूल-मिट्टी, प्रदूषण, धुआं और कई चीजों के संपर्क में आती है जो कि उसे नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसी स्थिति में अगर आपने मेकअप किया हो तो स्किन के डैमेज होने का खतरा और ज्‍यादा बढ़ जाता है। इससे समय के साथ आपकी त्‍वचा बेजान और थकी हुई लगने लगती है इसलिए बेहतर होगा कि आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे को साफ जरूर कर लें।

त्‍वचा रिपेयर हो पाती है
ऐसा माना जाता है कि स्किन रात के समय रेजुनवेट होती है। रात के समय त्‍वचा मृत कोशिकाओं को हटाकर स्किन को रिपेयर करती है। यही वजह है कि 6 से 8 घंटे की नींद लेने के बाद स्किन रिफ्रेश नजर आती है। अगर आप रात को चेहरा धोकर सोती हैं तो इस पूरी प्रक्रिया में मदद मिलती है। इससे स्किन केयर प्रोडक्‍ट्स भी ठीक तरह से त्‍वचा में अवशोषित हो पाते हैं।

अगर अब तक आप भी रात को सोने से पहले चेहरा न धोने के बहाने बनाती आई हैं तो अब ऐसा करना बंद कर दीजिए, क्‍योंकि इससे आपकी त्‍वचा बेजान बन सकती है और अपनी चमक खो सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info