Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
देर रात खाना खाते वक़्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है दिक्कत
बहुत से लोग हैं जो देर रात खाना खाते हैं तो उन्हें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए. नहीं तो देर रात खाना खाने से कई समस्यायें हो सकती हैं.
आजकल देर रात खाना खाने का फैशन बनता जा रहा है लेकिन ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है. कभी-कभी किसी वजह से देर हो गई तो ठीक है पर हर रोज देर रात खाना खाने से बचना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि 8 बजे के बाद खाना नहीं खाना चाहिए, क्योंकि देर रात खाने से खाना हजम नहीं हो पाता और वही पेट और वजन बढ़ने की समस्या बन जाती है. ऐसे में जानिए क्या-क्या समस्या होती है देर रात खाना खाने से.
तेज खाना खाने से बचें-वैसे तो ये नियम हर समय लागू होता है लेकिन, कई बार अधिक देर होने की वजह से लोग रात में जल्दी-जल्दी खाने लगते हैं. कई लोग तो पांच मिनट के अंदर ही खाना खाकर बेड पर सोने के लिए पर चले जाते हैं, ऐसे में अगर आपको भी जल्दी-जल्दी खाने की आदत है, तो इस आदत में बदलाव करने की ज़रूरत है. खाना खाने और बेड पर जाने के बीच में कुछ देर टहलना सेहत के लिए बेस्ट माना जाता है.
एसिडिटी-आप भी अगर हर रोज लेट नाइट खाना खा रहे हैं तो आपको एसिडिटी हो सकती है. आप हर रोज लेट नाइट ही खाना खाते हैं तो इससे हार्टबर्न की भी समस्या हो सकती है. कई बार पेट से सम्बंधित अन्य समस्या भी होने लगती है. ऐसे में लेट नाइट खाने की आदत में बदलाव करना चाहिए और समय से खाना खा लेना चाहिए.
हैवी खाना न खाएं-आपको आदत न हो लेकिन, ऐसे कई लोग हैं जो रात के समय कुछ अधिक ही हैवी भोजन का सेवन करते हैं. वो ये सोचकर हैवी भोजन का सेवन करते हैं कि खाने के बाद सोने ही तो जाना है लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार लेट नाइट में हैवी खाना खाने से बचाना चाहिए. इससे पेट खराब होने से लेकर गैस, सोने में तकलीफ होती है.
सही समय पर खाना खाएं-आयुर्वेद के अनुसार रात में खाने का सही समय सात बजे है. कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो सात-आठ या दस बजे नहीं बल्कि 11-12 बजे भोजन करते हैं. ऐसे में लेट नाइट भोजन करने से एक नहीं बल्कि कई समस्या होने लगती हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |