healthplanet.net

Posted on

रात के भोजन में होने चाहिए ये गुण

आपका रात का भोजन एकदम हल्का और सुपाच्य होना चाहिए यानी जो आसानी से पच सके.
रात का भोजन करने के बाद पेट में भारीपन का अनुभव नहीं होना चाहिए ताकि आपको अच्छी तरह नींद आ सके.
रात का भोजन गैस बनाने वाला नहीं होना चाहिए. इससे सोते समय पेट दर्द की समस्या हो सकती है और अनिद्रा की शिकायत भी हो सकती है.
रात का भोजन अधिक मसालेदार नहीं होना चाहिए. नहीं तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है और रात में बार-बार प्यास लग सकती है.

रात के भोजन में क्या खाएं-

रात के भोजन में ऐसी चीजों का चुनाव करें, जो आसानी से पच जाती हों और इन्हें अधिक सुपाच्य बनाने के लिए आप हल्का मसाला और गाय के दूध से तैयार देसी घी का उपयोग जरूर करें. आप क्या-क्या चीजें रात के भोजन में खा सकते हैं यहां जानें...

पुदीना चटनी के साथ सब्जियों से बनी टिक्की. इस टिक्की को बनाते समय सब्जियों को बांधने के लिए आप ओट्स से बना आटा या चने का आटा उपयोग कर सकते हैं.

कई दालों को मिलाकर तैयार की गई खिचड़ी
मूंग दाल की खिचड़ी
मूंग-मसूर की दाल और चपाती
जीरा और हींग से बनी उड़द की दाल और चपाती
रोस्टेड सब्जियां, जिन पर धनिया पाउडर, पुदीना पाउडर और हरी इलायची के पाउडर के साथ काले नमक का उपयोग किया गया हो.

हरी फलियों से तैयार किया गया सूप
कई तरह की दालों को मिलाकर तैयार किया गया सूप. इसमें घी और हल्के मसाले डालकर पिएं.
बार्ले सूप. इसमें कड़ी पत्ता, ब्रोकली और सेलेरी जैसी पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है. यह वेटलॉस के लिए भी हेल्दी डायट है.

मांड युक्त चावल (ऐसे चावल जिन्हें अधिक पानी के साथ बनाया गया हो) मूंग धुली दाल के साथ नारियल, पुदीना या हरा धनिया से तैयार चटनी.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info