healthplanet.net

Posted on

डिनर के बाद कुछ हल्का लेने से आपकी भूख कम होगी, साथ ही आपको सुबह अच्छा महसूस होगा और आप एनर्जेटिक बने रहेंगे। तो चलिए जानते हैं रात को खाना खाने के बाद आप क्या-क्या खा सकते हैं।

रात को भोजन के बाद सौंफ के बीज या पान चबाने से भी अच्छे पाचन के लिए पाचक रस सक्रिय होते हैं, साथ ही इससे मुंह में दुर्गंध से भी बचाव होता है और ताजा सांसे मिलती हैं।

दूध

रात को दूध जरूर पीना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रात को सोते समय दूध पीने की सलाह देते हैं। अगर आप रात को जल्दी खा लेते हैं, तो रात को खाना खाने के बाद दूध पी सकते हैं। दूध आपके शरीर को एनर्जी देता है, साथ ही यह भोजन को पचाने में भी मदद करता है। आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं।

जीरा और धनिया पाउडर

रात को खाना खाने के कुछ समय बाद आप जीरा और धनिया पाउडर का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको कब्ज बनी रहती है, तो आप सोते समय जीरा और धनिया पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इससे भोजन आसानी से पचता है और बॉडी की सफाई होती है।

गुनगुना पानी

आप रात को खाना खाने के 1 घंटे बाद गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। गुनगुना पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है और कब्ज नहीं बनती है।

बादाम

बादाम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम में फैट, अमीनो एसिड और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। रात को खाना खाने के बाद बादाम खाने से नींद अच्छा आथी है। आप बादाम को शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info