Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रात को 9 बजे के बाद खाते हैं खाना? आप कभी भी आ सकते हैं Diabetes जैसी इन 6 गंभीर बीमारियों की चपेट में
Side Effects of Late Night Dinner: रात में देर से खाने के कारण सेहत को काफी नुकसान होता है। पाचन तंत्र सही से काम नहीं कर पाता है, जिससे कई बीमारियां हमें घेर लेती हैं।
रात का खाना हमारी सेहत पर बहुत बड़ा फर्क डालता है। बिजी लाइफस्टाइल या लेट नाइट जॉब के कारण कई लोग देर से रात का खाना खाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनकी रात में देर से खाना खाने की आदत होती है। बहुत लेट खाना खाने की यह आदत सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं और लेट नाइट डिनर करते हैं तो इस आदत को आज ही बदल लें, यह आपको कई तरह से बीमार कर सकता है। दरअसल लेट खाने से भोजन जल्दी नहीं पचता है। जिससे शरीर में कई बीमारियां पैदा होती हैं।
रात को 9:00 बजे के बाद डिनर करना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होता है, क्योंकि सोने और खाने के बीच 2 घंटे का गैप होना बहुत जरूरी है। जब लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो भोजन ठीक से नहीं पच पाता है तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमी गति से काम करने लगता है। इससे शरीर कई बीमारियों को न्योता दे देता है।
देर रात भोजन करने से कब्ज, गैस, हाई ब्लड शुगर, मोटापा और हृदय रोग जैसे कई स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं। ज्यादातार अध्ययनों में शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक भोजन करने को बेहतर माना गया है। आइए जानते हैं कि देर रात खाना खाने से किस तरह की बीमारियां हो सकती है।
पाचन की समस्या
रात में देर से खाना खाने की आदत का सबसे ज्यादा असर पाचन शक्ति पर पड़ता है। दरअसल रात को खाने के बाद कोई एक्टिविटी नहीं होती है और सीधे बेड पर जाते हैं। इससे खाना हुआ खाना ठीक से पच नहीं पाता है। जिससे एसिडिटी, ब्लोटिंग आदि की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पेट के कई अन्य विकार भी होने लगते हैं।
बढ़ सकता है वजन
लेट नाइट खाने की वजह से वजन बढ़ने की समस्या बेहद आम है। दरअसल समय पर न खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। जिससे ली गई कैलोरी सही से बर्न नहीं होती और शरीर में फैट बढ़ने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, रात में खाना खाने के बाद अगर कोई एक्टिविटी नहीं हो तब भी खाने और सोने में दो घंटे का गैप जरूरी है।
ब्लड प्रेशर
लगातार लेट नाइट खाना खाने की आदत से बीपी, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। लेट खाने से वजन बढ़ता है, जिससे ब्लड शुगर अनियंत्रित होने लगता है। आगे चलकर यह हार्ट और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानियां को जन्म देता है।
नींद की कमी
रात को देर से खाने की आदत से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। अक्सर लोगों की शिकायत होती है, उन्हें रात में जल्द नींद नहीं आती। इसका एक मूल कारण देर का खाना भी है। लेट खाने को हमारी बॉडी सही तरीके से पचा नहीं पाती है, जिसकी वजह से नींद में कमी आ सकती है।
एनर्जी लेवल में कमी
देर रात खाना खाने से आपको दूसरे दिन कब्ज, सिर दर्द और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सही से पाचन न होने के कारण शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते और एनर्जी लेवल कम रहता है। ऐसे में आपका पूरा दिन वेस्ट हो जाता है।
ब्रेन के लिए नुकसानदायक
देर रात खाना खाना खाने का असर ब्रेन के लिए भी काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। रात में नींद न आने और पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याओं के कारण अगले दिन एकाग्रता और मेमोरी पर भी इसका असर पड़ सकता है। रात के खाने में अधिक फाइबर वाला खाना बेहतर होता।
| --------------------------- | --------------------------- |