Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या सेक्स के दौरान होने वाला रक्तस्राव सामान्य है?
पहली बार सेक्स
यदि आप पहली बार सेक्स
कर रहे हैं तो आपको प्रवेश के दौरान या बाद में रक्तस्राव हो सकता है। यह पूर्णरूप से सामान्य है और इसके बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। यह इसलिए होता है क्योंकि पेनेट्रेटिव सेक्स (penetrative sex) आपके हाइमन (hymen) को तोड़ देता है। हाइमन योनि के छेद को ढँक कर रखने वाली एक पतली परत होती है।
आपका हाइमन अन्य तरीकों से भी टूट सकता है, इसलिए पहली बार सेक्स के बाद रक्तस्राव का ना होना भी सामान्य है। घुड़सवारी और अन्य खेल कभी-कभी हाइमन को तोड़ सकते हैं। यह हमेशा दर्द और रक्तस्राव का कारण नहीं बनता है। इसलिए ऐसा होने पर कई बार आपको पता भी नहीं चलता है।
सर्विक्स में परिवर्तन (changes in cervix)
सर्विक्स (cervix) गर्भ की गर्दन होती है जो योनि तक जाती है। और यहाँ बदलाव सेक्स के दौरान होने वाले रक्तस्राव का सामान्य कारण है।
सर्वाइकल एक्ट्रोपियन (cervical ectropion) जिसे सर्वाइकल एरोसन (cervical erosion) या एक्टोपि (ectopy) के नाम से भी जानते हैं। यह तब होता है जब सर्वाइकल कैनाल के अंदर की नरम कोशिकाएं सर्विक्स की बाहरी परत पर आ जाती हैं। यह हारमोनल परिवर्तन के कारण, गर्भावस्था के दौरान या यदि आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं तब हो सकता है।
सर्वाइकल स्क्रीनिंग (cervical screening) के दौरान इसका पता लगाया जा सकता है। लेकिन यह किसी भी तरह सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) से जुड़ा हुआ नहीं है। (नीचे देखें) यह हमेशा किसी समस्या का कारण नहीं बनता है। लेकिन कोशिकाएं नरम होती हैं तो ये सेक्स के दौरान या उसके बाद दर्द या रक्तस्राव (bleeding) का कारण बन सकता है।
डॉक्टर के परीक्षण के दौरान सर्वाइकल एक्ट्रोपियन (cervical ectropion) का पता लगाया जा सकता है। इसलिए आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए यदि आप चिंतित हैं या आपको इसके लक्षण हैं। कुछ प्रक्रियाएं हैं जो इसमें आपकी सहायता कर सकती हैं। जिसमें रक्तस्राव रोकने के लिए नरम कोशिकाओं को ऊष्मा का इस्तेमाल कर कठोर किया जाता है।
सेक्स के दौरान रक्तस्राव के अन्य कारण
सेक्स के दौरान या बाद में रक्तस्राव (bleeding) के कई अन्य कारण हो सकते हैं जिसमें ये शामिल हैं-
एक संक्रमण जिसमें कुछ यौन संचारित संक्रमण (sexually transmitted infection) शामिल हैं
योनि का सूखापन (जो अक्सर मिनोपॉज़ (menopause) के कारण होता है) (vaginal dryness)
सूखेपन, सेक्स के घर्षण या शिशु जन्म के दौरान योनि का फटना
पॉलिप्स (polyps) - गर्भ या गर्भाशय ग्रीवा (cervix) की परत में गैर-कैंसर वृद्धि
कुछ मामलों में अप्रत्याशित योनि रक्तस्राव जिसमें सेक्स के बाद रक्तस्राव शामिल है, वह सर्वाइकल कैंसर का पहला संकेत हो सकता है। अन्य लक्षणों में सेक्स के दौरान बेचैनी, दर्द अस्वाभाविक योनि स्खलन (vaginal discharge) और पेल्विस (pelvis) या निचली पीठ (lower back) में दर्द शामिल है। यदि आप चिंतित हैं तो आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। समय पर इसकी जानकारी हो जाने पर इलाज किया जा सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |