Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है. योगा करना हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन योगा का असर तभी होता है, जब हम इसे सही तरीके से करें. ऐसे में योग से पहले जो लोग पेट भर के खाना खा लेते हैं या फिर जो लोग भूखे ही योगा करने चले जाते हैं उनके लिए योग करने का कोई फायदा नहीं होता है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि योग करने से पहले ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनका सेवन आपको नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे योगासन का असर आपके शरीर पर नहीं होगा और शरीर पर इसके नुकसान भी होने लगेंगे.
योगा सेशन से पहले क्या नहीं खाना चाहिए |
1. चाय
योगासन से पहले कभी भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है और योग करते समय आप डिहाइड्रेटेड महसूस कर सकते हैं. इतना ही नहीं चाय पीने के बाद आपको थोड़ी देर तो फ्रेश लगेगा, लेकिन योग करने के दौरान आप बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करने लगते हैं. योग करने से पहले शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है. यह न सिर्फ उस समय आपको नुकसान देगी बल्कि बाद में आपके शरीर के लिए घातक भी हो सकती है. ऐसे में योग करने से पहले शराब पीने की गलती कभी भी ना करें.
2. फ्राइड फूड
फ्राइड फूड जैसे कि फ्रेंच फ्राइस, बर्गर या फिर अन्य तली हुई चीजें योग से पहले खाने से आपको आलस और अनिद्रा का एहसास होगा और ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है. खासकर तब इसका उल्टा प्रभाव शरीर पर पड़ने लगता है, जब आप योगा करने से पहले इन चीजों का सेवन करते हैं.
3. पनीर
दूध से बनाई गई चीज प्रोटीन और फैट से भरपूर होती है, जिसे पचाने में समय लगता है. ऐसे में योगा से पहले कभी भी चीज का सेवन नहीं करें. इसकी जगह आप डार्क चॉकलेट खा सकते हैं जो आपकी एनर्जी को बूस्ट करता है.
4. नॉनवेज
योग करने से पहले कभी भी नॉनवेज का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है. साथ ही चिकन, मटन या मछली जैसी चीजें योग करने से पहले खाने से आपको भारीपन का एहसास होता है और इससे उल्टी भी हो सकती है.
5. मसालेदार भोजन
ज्यादा मिर्ची या मसालेदार खाना खाने से आपको गैस, अपच, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में योग से पहले इन सारी चीजों का सेवन आपको नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे खट्टी डकार या उल्टी की समस्या हो सकती है.
योगा से पहले क्या खाएं |
योगा करने से पहले आपको हमेशा आधे घंटे पहले लाइट स्नैक लेना चाहिए. इसमें आप नारियल पानी, जूस, फल खा सकते हैं. इसके अलावा आप ओट्स, सीड्स को दही में मिलकार इसका सेवन भी कर सकते हैं. वहीं योगा करने के आधे घंटे बाद तक आपको किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके बाद आप अपना नॉर्मल खाना जैसे- दाल, चावल, रोटी, सब्जी, सलाद इत्यादि का सेवन कर सकते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |