healthplanet.net

Posted on

योग आपके संपूर्ण फिटनेस स्तर में सुधार करके आपके शरीर की मुद्रा और लचीलेपन को भी बेहतर बनाता है। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए योगासनों का रोजाना अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित रखने में मदद करता है। शरीर को आराम मिलता है।4

अंतस की शांति
हम सभी शांतिपूर्ण, सुन्दर एवं प्राकृतिक स्थानों पर घूमना पसंद करते हैं। हम जब यह अनुभव करते हैं कि यह शांति हमारे अंदर हैं तो दिन में किसी समय इस छोटी छुट्टी को अनुभव कर सकते हैं। योग और ध्यान के साथ यह छोटी सी छुट्टी आपके

प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
हम संयुक्त रूप से शरीर, मन और आत्मा से बने हैं। शरीर में कोई अनियमितता मन को प्रभावित करती हैं। मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण हैं। योगासन अंगो को सामान्य स्तिथि में रखते हैं और मांसपेशियों को शक्ति देते हैं। प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरक्षण क्षमता सुधारते हैं।चिंता से भरे मन को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका हैं।अधिक सजगता संग जीना

मन संयुक्त रूप से भूत और भविष्य में झकझोरे मारता रहता हैं लेकिन कभी वर्तमान में नहीं रहता। साधारण रूप मे मन की स्तिथि में सजगता हमे तनाव से मुक्त करती हैं। मन को शांति प्रदान कर कार्य क्षमता बढ़ाती हैं। योग तथा प्राणायाम मन को वर्तमान समय में लातें हैं, हम प्रसन्न और लक्ष्य की ओर केंद्रित होते हैं।

संबंधों में सुधार
योग द्वारा आपके अपने आत्मीय जनों से सम्बन्ध सुधर जाते हैं। एक मन जो चिंतामुक्त, प्रसन्न अवं संतुष्ट हैं, वह संबंधों को अच्छा निभाता हैं। योग और ध्यान मन को प्रसन्नता और शांति देते हैं। आत्मीयजनों से सुन्दर सम्बन्ध बनाने की क्षमता प्रदान करते है।

ऊर्जा में वृद्धि
जाते हैं। प्रत्येक दिन कुछ मिनट का योग आपको पूरे दिन ताजगी और ऊर्जा से भरा रखता हैं। 10 मिनट का ऑनलाइन निर्देशित ध्यान आपको कितने भी व्यस्त दिन में ताजगी और ऊर्जा से भरा रखता हैं।

बेहतर शारीरिक लचीलापन एवं बैठने का तरीका
आपको केवल अपने नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करना हैं जिससे आप सशक्तता, कोमलता और लचीलेपन से भरे रहे। नियमित योगाभ्यास आपके शरीर को मजबूत बनाता हैं और मांसपेशियों को सशक्त बनाता हैं। यह शरीर के बैठने, खड़े होने आदि स्तिथि में सुधार लाता हैं। यह गलत तरीके से उठने, बैठने में सुधार लाता हैं। शारीरिक दर्द में आराम देता हैं।

बेहतर अंतर्ज्ञान
योग तथा ध्यान आपके अंतर्ज्ञान की शक्ति को सुधारता हैं। जिससे आपको यह पता चलता हैं कि क्या, कब, कैसे करना हैं जिससे आपको सकारात्मक परिणाम मिले। यह कार्यकर्ता हैं, इसे केवल आपको अनुभव करना हैं। अतः योग का लगातार अभ्यास करे। आप जितना अधिक गहरा अभ्यास करते हैं, उतना अधिक आपको लाभ मिलता हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info