healthplanet.net

Posted on

लेकिन अगर आप योगाभ्यास से पहले कुछ खाना चाहते हैं तो योग करने से 1 घंटे पहले आप केला या जामुन जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सुबह योगाभ्यास करते हैं तो दही, फलों की स्मूदी और दलिया या प्रोटीन शेक का सेवन कर सकते हैं

जिन लोगों को ज्यादा थकान महसूस होती है वह योग अभ्यास शुरू करने से करीब 30 मिनट पहले ग्लूकोज या जूस पी सकते हैं। जो लोग बेड टी पीने के आदी हैं वह भी उसे बरकरार रख सकते हैं। ऐसा भी नहीं है कि अगर आपने सुबह उठकर चाय पी ली और दो बिस्किट खा लिए तो बहुत गुनाह हो जाएगा।

अगर आप उन लोगों में से हैं जिनसे बिना कुछ खाए शारीरिक श्रम होता ही नहीं है तो आप योग से दो घंटे पहले ओट्स या दलिया खा सकते हैं। या फिर योग से 1 घंटे पहले दही खा सकते हैं। इससे आपको एनर्जी मिलेगी। जो लोग योग का अभ्यास करते हैं उन्हें हल्का और सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए। मौसमी फल और मौसमी सब्जियों को ही अपनी रसोई में जगह देनी चाहिए। यही स्वाथ्य के लिए सर्वोत्तम है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info