Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
यूरिक एसिड पर तुरंत कंट्रोल के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? एक्सपर्ट से जानिये
एल्कोहल का सेवन करने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है जिसकी वजह से बॉडी से टॉक्सिन निकलने का काम रुक जाता है।
यूरिक एसिड बॉडी में खाने के पाचन के बाद उत्पन्न एक प्राकृतिक अपशिष्ट उत्पाद है जिसमें प्यूरिन होता है। यूरिक एसिड सबकी बॉडी में बनता है। ये खून के जरिए किडनी तक पहुंचता है और यूरिन के जरिए शरीर से बाहर भी निकल जाता है। कुछ मामलों में यूरिक एसिड शरीर से बाहर नहीं निकल पाता तो शरीर में इसकी मात्रा अधिक होने लगती है। बॉडी में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होने से जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है।
शरीर में बनने वाले अधिकांश यूरिक एसिड रक्त में घुल जाते हैं और किडनी के जरिए बॉडी से बाहर भी निकल जाते हैं। जब यूरिक एसिड शरीर से बाहर नहीं निकल पाता तो गठिया रोग, जोड़ों में दर्द, गाउट और सूजन जैसी बीमारियां पैदा करता है।
कुछ खास फूड जैसे मीट, मछली, सूखे सेम और बीयर में प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है जो यूरिक एसिड का स्तर तेजी से बढ़ाते हैं। आइए डॉक्टर संतोष से जानते हैं जो मेडिकल अवेयरनेस कैंपेन चलाते हैं कि किन लोगों को यूरिक एसिड बढ़ने की परेशानी होती है? उन्हें यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए और किन से परहेज करना चाहिए जानिए।
नॉनवेज से करें परहेज: जिन लोगों का यूरिक एसिड ज्यादा रहता है वो नॉन वेज फूड से परहेज करें। मांसाहारी फूड में प्योरीन की मात्रा अधिक होती है जिससे यूरिक एसिड तेजी से बढ़ता है। नॉनवेज का सेवन बंद करने से यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है।
एल्कोहल बढ़ाता है यूरिक एसिड: जो लोग ज्यादा एल्कोहल का सेवन करते हैं उनकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है जिसकी वजह से बॉडी से टॉक्सिन निकलने का काम रुक जाता है। बॉडी से यूरिक एसिड नहीं निकलने की वजह से वो जोड़ों में जमने लगता है और दर्द का कारण बनता है।
फ्रुकटॉज शुगर से परहेज करें: यूरिक एसिड के मरीज उन फ्रूट जूस और ड्रिंक्स का सेवन कम करें जिनमें फ्रुकटॉज की मात्रा ज्यादा होती है। फ्रुकटॉज शुगर फ्रूट जूस, कोल्ड ड्रिंक और सोडा में मौजूद होता है। इन ड्रिंक्स का सेवन करने से यूरिक एसिड तेजी से बढ़ता है।
प्रोटीन डाइट का कम करें सेवन: हाई प्रोटीन डाइट से परहेज करें। हाई प्रोटीन डाइट वजन को बढ़ाते हैं जिससे बॉडी में फैट बढ़ता है और फिर यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता है।
किन चीजों को डाइट में शामिल करें:
फ्रूट्स का सेवन करें: फ्रूट्स में मौजूद साइट्रिक एसिड यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मददगार है। फ्रूट्स में आप नींबू, आंवला, अनानास और संतरा का सेवन करें। ये यूरिक एसिड को बाहर निकालने में असरदार है।
मिक्स अनाज का सेवन करें: मिक्स अनाज यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में असरदार है। गेहूं, चावल, जौ, बाजरा और दलिया का सेवन यूरिक एसिड के मरीजों के लिए उपयोगी है।
सब्जियों का सेवन करें: फाइबर से भरपूर सब्जियां यूरिक एसिड को कंट्रोल करती हैं। जिन लोगों का यूरिक एसिड स्तर हाई रहता है वो सब्जियों का सेवन करें।
पानी का अधिक सेवन करें: पानी का अधिक सेवन करें। पानी अधिक पानी से पेशाब के जरिए यूरिक एसिड आसानी से बॉडी से बाहर निकलेगा।
डेयरी प्रोडक्ट का सीमित सेवन करें: डेयरी प्रोडक्ट बॉडी के लिए बेहद हेल्दी होते हैं लेकिन ये वजन को भी बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है वो डाइट में कम वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं: यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो एक मुट्ठी ड्राईफ्रूट्स का सेवन करें।
| --------------------------- | --------------------------- |