healthplanet.net

Posted on

क्या अजवाइन खाने से यूरिक एसिड कम होता है? एक्सपर्ट से जानें

क्या आप यूरिक एसिड की समस्या में अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आप इन तरीकों से कर सकते हैं।  

शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती है। यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में गाठिया, हार्ट और किडनी की दिक्कत हो सकती है। साथ ही इससे कई लोगों के शरीर में शुगर का लेवल भी बढ़ सकता है। इसके अलावा शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द, पैरों की उंगलियों में दर्द और पेशाब करने में दिक्कत आ सकती है। किडनी शरीर से पेशाब के जरिए यूरिक एसिड को बाहर निकाल देती है लेकिन जब किडनी इसे बॉडी से बाहर निकालने में असमर्थ हो जाती है तो ये मसल्स में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है और दर्द का कारण बनता है। बॉडी में यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के लिए आपको प्यूरिन से भरपूर चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत को काफी लाभ मिल सकता है और आप इसका सेवन कई तरह से कर सकते हैं। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की गुड़गांव की डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से। 
क्या यूरिक एसिड में अजवाइन का सेवन कर सकते हैं?

अजवाइन के सेवन से आप यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके बीज में पाए जाने वाले एंजाइम शरीर में इसके अधिक उत्पादन को रोक सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर करने में भी असरदार है। यह गाठिया, हृदय रोग, किडनी की बीमारी और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर जैसे कई रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। यह फ्री रेडिकल्स से भी लड़ने में भी मदद करता है और जोड़ों में यूरिक एसिड जमा नहीं होने देता है। इसे आप सुबह के समय खाली पेट में भी खा सकते हैं। इससे पेट में अपच, गैस और एसिडिटी की दिक्कत नहीं होती है। 

अजवाइन के सेवन के फायदे 
1. वायरल इंफेक्शन से बचाव 

अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह आपके शरीर को सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी जैसे वायरल इंफेक्शन से बचाने का काम करता है। आप इसे चाय में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपके गले की परेशानियां भी दूर हो सकती है। 

2. पाचन तंत्र में फायदेमंद 
अजवाइन का सेवन करने से एसिडिटी और कब्ज में राहत मिलती है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आपके शरीर के लिए काफी उपयोगी होता है। इसमें एंटीस्पास्मोडिक और कर्मिनेटिव गुण पाए जाते हैं, जो एसिडिटी को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। इसे आप सुबह हल्के गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। 

3. जोड़ों में दर्द से राहत
अजवाइन में पाए जाने वाले एंजाइम की मदद से आपको गाठिया और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण आपको सूजन से राहत दिला सकते हैं। इससे अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या से भी राहत मिल सकती है। 

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info