healthplanet.net

Posted on

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर यूरिक एसिड का लेवल बहुत ज्यादा हो जाए तो इससे किडनी फेलियर, किडनी स्टोन और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी कंडीशन हो सकती है. यूरिक एसिड बढ़ने से हार्ट पर भी प्रेशर बढ़ जाता है और कुछ मामलों में हार्ट डिजीज हो सकती हैं.

शरीर के खून में अगर यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा बढ़ जाए तो उससे जोड़ों की दिक्कत, किडनी की बीमारी, दिल के दौरे जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन का एक रूप है, जो यूरिन के द्वारा शरीर से बाहर जाता है.

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर इन 8 बीमारियों का भी बढ़ जाता है खतरा, दें ध्यान नहीं तो सेहत को पहुंचेगा नुकसान-

यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से इन बीमारियों का खतरा होता है अधिकः

ज्यादा पेशाब आनाः शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या से गुजरना पड़ता है। बार-बार पेशाब आने के कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो जाती है, जिसके कारण आपके शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है।

पेशाब में जलन होनाः शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से आपको पेशाब में भी जलन की समस्या होने लगती है। अगर नियमित रूप से पेशाब में जलन रहे और समय पर इसका उपचार न किया जाए तो आपको यूटीआई इंफेक्शन का भी खतरा हो सकता है।

पीठ में दर्द रहनाः शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से आपको लगातार पीठ में दर्द रह सकता है और पीठ में दर्द की समस्या से आपकी रीढ़ की हड्डी में तेज दर्द हो सकता है।

पेशाब में खून आनाः शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से आपको पानी की कमी हो सकती है और पानी की कमी के कारण आपके पेशाब में खून भी आ सकता है। पेशाब में खून आना इस बात का संकेत है कि आप संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।

उंगलियों में टेढ़ापनः शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से कुछ लोगों की पैरों की उंगुलियां भी टेढ़ी होने लगती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो ये इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ गई है।

गठिया का खतराः शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से छोटे-छोटे क्रिस्टल आपके हाथ-पैरों के जोड़ों में जमा होने लगते है, जिससे गठिया होने का खतरा रहता है। अगर आपको गठिया की शिकायत होती है तो आपके हाथों-पैरों में जकड़न होने लगती है।

गुर्दे की पथरीः जब यूरिक एसिड के छोटे-छोटे कण यूरिन नली में जमा होने लगते हैं तो आपको किडनी स्टोन यानी की गुर्दे की पथरी की समस्या होने लगती है और इस कारण ही आपके पेशाब में खून आने लगता है।

दिल की बीमारीः रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा रहता हैं। इसके साथ ही यूरिक एसिड लेवल बढ़ने से हार्ट अटैक आने का भी खतरा रहता हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info