Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
यूरिक एसिड बढ़ा रहा है आपकी टेंशन तो डाइट में इन सब्जियों को करें शामिल
Uric Acid: यूरिक एसिड एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या हो जाती है. यूरिक एसिड में आप ऐसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, जिनसे इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
यूरिक एसिड बढ़ा रहा है आपकी टेंशन तो डाइट में इन सब्जियों को करें शामिल
यूरिक एसिड की समस्या
बार खाना खाने से बॉडी में यूरिक एसिड जमा हो जाता है. दरअसल, एसिड के जमा होने का कारण प्यूरिन वाले फूड का सेवन होता है. जब शरीर में यूरिक एसिड जमा हो जाता है, तो इससे गाउट अटैक का खतरा बढ़ने लगता है. इसलिए प्यूरीन युक्त खाना खाने से बचना चाहिए. हालांकि, कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनके सेवन से आप यूरिक एसिड की समस्या से राहत पा सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में, जिनके सेवन से आप यूरिक एसिड की समस्या से राहत पा सकते हैं, आइए जानते हैं-
आलू का सेवन करें
यूरिक एसिड से राहत पाने के लिए आप आलू का सेवन भी कर सकते हैं. दरअसल, आलू फैटी फूड है जिसमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है, जिससे अक्सर लोग परहेज करते हैं, लेकिन आलू का रस यूरिक एसिड से बचाने का काम करता है.
हरी सब्ज़ियों का सेवन करें
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप हरी सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं. विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर इन सब्ज़ियों के सेवन से यूरिक एसिड कम होता है और हड्डियों में होने वाली सूजन से भी राहत मिलती है. इसके लिए आप गाजर, चुकंदर, पुदीना, टमाटर, खीरा, प्याज का सेवन कर सकते हैं.
नींबू और टमाटर का करें सेवन
यूरिक एसिड को तोड़ने के लिए आप सब्जियों में नींबू और टमाटर का सेवन कर सकते हैं. इनके एसिडिक नेचर की वजह से यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है. ये फूड यूरिक एसिड को तोड़ते हैं और शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं. ऐसे में नींबू-टमाटर का सेवन करना यूरिक एसिड के मरीजों के लिए फायदेमंद होगा.
इन सब्जियों का न करें सेवन
यूरिक एसिड की समस्या से परेशान व्यक्ति के लिए प्यूरिन युक्त सब्जी और फूड खाने से मना किया जाता है, क्योंकि इस तरह के फूड काफी परेशानी बढ़ा सकते हैं. ऐसे में यूरिक एसिड के मरीजों को फूलगोभी, पत्तागोभी, हरे मटर, बीन्स, भिंडी और मशरूम खाने से भी परहेज करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है.
| --------------------------- | --------------------------- |