healthplanet.net

Posted on

शरीर में बढ़ गया है यूरिक एसिड का लेवल, कम करने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय-

प्यूरीन युक्त पदार्थों का सेवन कम करें
प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थ यूरिक एसिड को बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं. अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है तो आपको शराब, उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ, लाल मांस, स्वीट ब्रेड, डेयरी उत्पाद, झींगा मछली, केकड़ा आदि के सेवन से बचना चाहिए. इन सभी में प्यूरीन की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है.

दवाओं के सेवन से बचें
कुछ दवाएं भी शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती हैं. जैसे- पेशाब को बढ़ाने के लिए फ़्यूरोसेमाइड (लासिक्स) और हाइड्रोक्लोरोथियाज़ाइड ली जाने वाली दवाएं. एस्पिरिन की खुराक लेना.

शरीर के वजन पर दें ध्यान
शरीर का तेजी से बढ़ता हुआ वजन भी यूरिक एसिड को बढ़ाता है. एक मध्यम शरीर के वजन को बनाए रखने से गाउट फ्लेरेस के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है. संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पोषत तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.

शराब और शुगर युक्त पेय से बचें
बहुत अधिक शराब और शुगर युक्त पेय पदार्थों से सेवन से भी यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है. सोडा और शराब जैसे मीठे पेय भी आहार में अनावश्यक रूप से कैलोरी को बढ़ाते हैं और यह धीरे धीरे गाउट के विकास के जोखिम को बढ़ा देते हैं.

कॉफी का सेवन करें
2015 में हुए एक शोध से यह बात सामने आई है कि जो लोग कॉफी का सेवन करते हैं उनमें गठिया यानी गाउट की समस्या उत्पन्न होने की संभावना काफी कम होती है. हालांकि इसके अभी पर्याप्त सबूत नहीं है.

विटामिन C के सप्लीमेंट का प्रयोग करें
शोधकर्ताओं के अनुसार विटामिन सी के सेवन और ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा के बीच एक सकारात्मक संबंध है. एक्सपर्ट के मुताबिक विटामिन सी का सेवन गठिया की परेशानी को कम कर सकता है या फिर इसे रोक सकता है, हालांकि अभी इसके पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं.

चेरी का सेवन
वैज्ञानिकों ने कई वर्षों तक गठिया के रोग में चेरी के प्रभाव को लेकर अध्ययन किया है. एक्सपर्ट के मुताबिक चेरी के कई गुण शरीर में सूजन की समस्या को कम करते हैं. अगर आप अपने दैनिक जीवन में चेरी का सेवन करते हैं तो यह गठिया के दर्द से राहत दे सकती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info