healthplanet.net

Posted on

हाई यूरिक एसिड की समस्या में अनार से ज्यादा फायदेमंद है ये जूस, आज से शुरू करें सेवन
यूरिक एसिड के लिए बेस्ट जूस और इसके फायदे.

यूरिक एसिड को कम करने में सही डायट लेना जरूरी है.
फ्रूट जूस का सेवन करना भी यूरिक एसिड लेवल को सामान्य बनाये रखने में फायदेमंद होता है.
चेरी के जूस को यूरिक एसिड लेवल को नार्मल रखने में अनार के जूस से भी बेहतर माना गया है.

यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में सूजन समेत कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं. अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो हाई यूरिक एसिड के लेवल को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए रोगी को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को सही रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में प्यूरिन से भरपूर खाद्य-पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए. ताकि, यूरिक एसिड लेवल को सही रखने में मदद मिले. कुछ जूस पीने से भी इसके बढ़े हुए लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. अनार के जूस को हर समस्या के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. लेकिन, एक ऐसा जूस भी है जिसका अगर यूरिक एसिड के रोगी सेवन करें, तो वो अनार के जूस से भी बेहतरीन साबित हो सकता है. आईये जानें यूरिक एसिड के लिए बेस्ट जूस के बारे में. 

यूरिक एसिड के लिए बेस्ट जूस कौन सा है?
हेल्थलाइन के अनुसार चेरी का जूस पीने से यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों को लाभ हो सकता है. ऐसा माना जाता है कि चेरी का जूस न केवल यूरिक एसिड लेवल कम कर सकता है बल्कि यह गठिया के रोगियों के लिए भी लाभदायक है. यह भी माना गया है कि इस कंडीशन में चेरी का जूस, अनार के जूस से अधिक प्रभावी है. चेरी में एंथसायनिन (Anthocyanin) होता है ,जिससे उसे रंग मिलता है. चेरी के जूस को पीने से यूरिक एसिड लेवल के कम होने का कारण एंथसायनिन को माना जाता है.

एंथसायनिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जिससे चेरी का जूस नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी बन जाता है. इससे गठिया के कारण होने वाली सूजन से आराम मिलता है. एंथसायनिन अन्य फलों में भी पाया जाता है जैसे ब्लूबेरी. लेकिन, ब्लूबेरी का यूरिक एसिड पर क्या प्रभाव पड़ता है इसके बारे में पर्याप्त स्टडी नहीं की गयी है.


मिनटों में बनाएं न्यूट्रिशन से भरपूर हरा चना चाट

इन खास चीजों का रखें ध्यान
-चेरी का जूस यूरिक एसिड लेवल को सही रखने में मदद करता है. लेकिन, इसे कितनी मात्रा में लेना चाहिए यह जानकारी होनी जरूरी है. इसलिए, इसे लेने से पहले डॉक्टर से बात अवश्य करें.

-हर चीज का सही मात्रा में ही सेवन करना चाहिए. अगर आप चेरी या इसके जूस को अधिक मात्रा में लेंगे, तो आपको डायरिया या अन्य समस्याएं हो सकती हैं.

-अगर आपको चेरी से एलर्जी है, तो इस जूस को लेने से बचें, क्योंकि इसका परिणाम नुकसानदायक हो सकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info