healthplanet.net

Posted on


आजकल आपने याकुल्ट (Yakult Drink) नाम का एक खाद्य पदार्थ जरूर देखा होगा। आखिर क्या है यह याकुल्ट और क्या फायदे हैं इसके? आज हम इसी के बारे में बात करेंगे.

याकुल्ट एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक (Probiotic) ड्रिंक है। जो कि हमारे लिए काफी ज्यादा फ़ायदेमंद हो सकता है तो सबसे पहले हम लोग बात करते हैं कि इसकी हमें क्यों जरूरत पड़ती है?

कहा जाता है कि हमारा अच्छे स्वास्थ्य की शुरुआत हमारे पेट से शुरू होती है। अगर आपका पेट सही नहीं होगा तो आप बीमार हो सकते हैं और कई तरह की बीमारियाँ आपको लग सकती है। जैसे दिल, लीवर, किडनी यह सभी हमारे लिए लाभदायक है वैसे ही हमारे पेट का ख्याल रखना भी हमारे लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।

हमारी आंतो में कई तरह के बैक्टीरिया ( Becteria) पाए जाते हैं जो कि हमारे भोजन के पाचन के लिए काफी ज्यादा फ़ायदेमंद होते हैं, जिन्हें हम प्रोबायोटिक या प्राकृतिक बैक्टीरिया भी कहते हैं।इनका कार्य भोजन को तोड़ने और पचाने का होता है उसके बाद भोजन से पौष्टिक तत्व निकाल के पूरे शरीर में सप्लाई देना

यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है और बाद में मल त्याग के द्वारा हमारे शरीर से वेस्ट निकालने में भी फायदा करता है। अगर इनकी मात्रा कम या ज्यादा हो जाए या इनका कार्य हिल जाए तो हमें कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।

जो वेस्ट बाहर जाना चाहिए, उसके टोक्सिन हमारे रक्त में मिलकर हमारे शरीर में आ जाते है जिससे कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। यह हानिकारक जीवाणुओं में भी वृद्धि कर सकता है।

याकुल्ट के इतिहास :
याकुल्ट कोई नई चीज नहीं है। याकुल्ट एक प्रोबायोटिकड्रिंक है जो कि 1935 से मार्केट में चल रहा है।

उस समय जापानी लोग एक संक्रमण से जूझ रहे थे। “रोकधाम इलाज से बेहतर है।” इसलिए अगर हम रोकथाम करें तो जो इलाज पे जो खर्च आ रहा है वह भी बचेगा और हम ज्यादा देर जीवन भी जी सकते हैं. उन्होंने अपनी लैब में यह पाया कि हमारे इंटेस्टाइन (आँत) में कई तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

उन्होंने 1930 में 300 से अधिक लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया से एलसीएस को अलग कर दिया। एलसीएस (LcS) पाचन तंत्र के कामकाज में सुधार करने में मदद करता है। और प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण करने में भी मदद करते है। इसीलिए यकुल्ट के ऊपर भी एलसीएस लिखा हुआ आपको मिलेगा।

1935 में जब उन्हें इसका प्रूफ मिल गया तब उन्होंने दूध में यह चीज मिलाकर बाज़ार में बेचना शुरू कर दिया।

और आज 40 मिलियन से अधिक लोग इसे पीने का आनंद उठा रहे हैं। अब तो याकोल्ट कई रूप में उपलब्ध है जैसे कि याकुल्ट प्रोबायोटिक, याकुल्ट लाइट, याकुल्ट डाइजेस्टिव सिस्टम इत्यादि।

एलसीएस का नाम भी डॉक्टर शिरोता के नाम से ही पड़ा है।


याकुल्ट के फायदे :

खाना पचाने में मदद करता है
दोस्तों यह इसका सबसे बढ़िया फायदा है कि खाना पचाने में मदद करता है। आजकल अगर आप बाहर का खाना खा रहे हैं या फिर कोई जंक फूड खा रहे हैं तो उन्हें पचाने में बहुत ज्यादा समय लगता है। इसलिए याकुल्ट का सेवन करने से आपको खाना पचाने में बहुत ज्यादा मदद मिलती है। यह आपको एक्टिव रखता है और एनर्जी भी देता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

अगर आपका खाना अच्छे से पचेगा तो आपके शरीर में पूरे न्यूट्रिएंट्स जाएंगे, जिससे आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। और बीमारियों से बचे रहेंगे।

एंटीबायोटिक
जब आप किसी एंटीबायोटिक का सेवन करते हैं तो एंटीबायोटिक आपके शरीर के अच्छे और बुरे बैक्टीरिआ दोनों को मार देते हैं जिससे कि पेट अच्छे सेसाफ़ नही होता. या तो आपको दस्त लग जाते हैं या आपको कब्ज हो जाती है तो इसलिए अगर आप कोई एंटीबायोटिक का सेवन करते हैं तो आपको याकुल्ट का सेवन करना चाहिए। यह आपके शरीर के अच्छे बेक्टीरिआ को मेंटेन करने का काम करता है।

एंटी एजिंग
यह बुजुर्ग लोगों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जब आपकी उम्र बढ़ती है तो आपकी उम्र के साथ-साथ आपकी पाचन क्रिया शक्ति भी कम हो जाती है। आपकी आंतों की उम्र भी बढ़ने लगती है तो आपकी आंतो की उम्र को बढ़ाने के लिए आप याकुल्ट का सेवन कर सकते हैं। यह भोजन को पचाने और पौष्टिक तत्वों को एब्सॉर्ब करने की क्षमता को बढ़ाता है और आपको एनर्जी देता है

इंफेक्शन से बचाता है।
मौसम के बदलाव के बारे में जो बात हमें सबसे ज्यादा परेशान कर दिया वह है सर्दी.सर्दी के मौसम में इंफेक्शन वगैरह होना आप बात है। जापान में एक अध्ययन में पाया गया है कि प्रोबायोटिक ड्रिंक के नियमित सेवन से इन्फेक्शन होने की संभावना कम हो जाती है।

कब्ज को दूर करता है
अगर आपका पेट सही नहीं रहता और। आपको कब्ज रहती है। प्रोबायोटिक का सेवन करें। प्रोबायोटिक में अब याकुल्ट का सेवन करेंगे तो आपका पेट सही रहेगा और आपके बाऊल मोमेंट भी सही हो जाए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info