Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
यदि ऐसा होता है, तो कूप सूज सकता है और पुटी बन सकता है। कार्यात्मक पुटियोँ से कैंसर नहीं होता (अच्छी) हैं और आमतौर पर हानिरहित होती हैं, हालांकि वे कभी-कभी श्रोणि दर्द जैसे लक्षण पैदा कर सकती हैं। इनमें से अधिकतर बिना किसी उपचार की आवश्यकता के कुछ महीनों में गायब हो जाएँगी।
अंडाशय पुटी के प्रकार
अंडाशय पुटियों के दो मुख्य प्रकार हैं:
कार्यात्मक अंडाशय पुटियाँ – वे पुटियाँ जो मासिक धर्म चक्र के हिस्से के रूप में विकसित होती हैं और आमतौर पर हानि-रहित और अल्पकालिक होती हैं; ये सबसे आम प्रकार की हैं
रोगात्मक अंडाशय पुटियाँ - पुटियाँ जो असामान्य कोशिका वृद्धि के परिणामस्वरूप बनती हैं; ये प्राय: आम नहीं हैं
अंडाशय पुटियाँ कभी-कभी एक अंतर्निहित स्थिति के कारण भी बन सकती, जैसे एंडोमेट्रियोसिस।
अधिकतर पुटियाँ कैंसर का कारण नहीं बनती हैं (अच्छी हैं), हालांकि एक छोटी संख्या कैंसर का कारण बन सकती हैं(घातक)। कैंसर की पुटियाँ उन महिलाओं में अधिक पाई जाती है जिनका मासिक धर्म बंद होने वाला है या हो चुका है।
अंडाशय पुटियों के कारणों के बारे में और पढ़ें।
अंडाशय पुटियों का इलाज करना
एक अंडाशय पुटी का इलाज करने की आवश्यकता है या नहीं, यह निम्नलिखित पर निर्भर करेगा:
इसका आकार और रूप
क्या आपके कोई लक्षण हैं
आपका मासिक धर्म बंद ही चुका है या नहीं
ज्यादातर मामलों में, पुटी अक्सर कुछ महीनों के बाद गायब हो जाता है। इसकी पुष्टि के लिए अनुवर्ती अल्ट्रासाउंड स्कैन का उपयोग किया जा सकता है।
क्योंकि मासिक धर्म बंद होने के बाद महिलाओं में अंडाशय के कैंसर का जोखिम कुछ अधिक होता है, पुटी की निगरानी के लिए नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड स्कैन और रक्त परीक्षण आमतौर पर प्रति वर्ष करवाने की सलाह दी जाती है।
यदि पुटियाँ बड़ी हैं, और लक्षण का कारण बन रही हैं या कैंसर होने की सम्भावना है तो पुटियों को हटाने के लिए सर्जिकल उपचार की आवश्यकता हो सकती है।
अंडाशय पुटियों के इलाज के बारे में और पढ़ें।
अंडाशय पुटियाँ और प्रजनन क्षमता
अंडाशय पुटियाँ आमतौर पर आपको गर्भवती होने से नहीं रोकती हैं, हालांकि वे कभी-कभी गर्भधारण करना कठिन बना सकती हैं।
यदि आपको अपनी पुटियाँ हटाने के लिए ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ती है, तो आपका सर्जन जहाँ तक संभव है, आपकी प्रजनन क्षमता को बनाए रखने का प्रयत्न करेगा। इसका मतलब यह हो सकता है कि केवल पुटी को हटा दिया जाए और अंडाशय को छोड़ दिया जाए, या केवल एक अंडाशय को हटा दिया जाए।
कुछ मामलों में आपके दोनों अंडाशय हटाने के लिए सर्जरी की आवश्यक हो सकती है, उस स्थिति में आप कोई अंडे नहीं दे पायेंगी। सुनिश्चित करें कि अपने ऑपरेशन से पहले आप अपने सर्जन से अपनी प्रजनन क्षमता पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों के बारे में बात करती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |