healthplanet.net

Posted on

मौसंबी जूस पीने के फायदे

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मौसंबी जूस का रोजाना नियमित रूप से सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि मौसंबी में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना एक गिलास मौसंबी का जूस पीना चाहिए।

पेट के लिए फायदेमंद

मौसंबी का जूस पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना एक गिलास मौसंबी का जूस पीता है, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज (Constipation) की शिकायत भी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

मौसंबी के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। क्योंकि मौसंबी में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते है। इसलिए अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल हाई हो गया हो, तो उसे रोजाना एक गिलास मौसंबी का जूस पीना चाहिए।

शरीर में बनी रहती है ऊर्जा

मौसंबी का जूस पीने से शरीर में ऊर्जा (Energy) बनी रहती है। इसलिए अगर कोई रोजाना एक गिलास मौसंबी का जूस पीता है, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

मौसंबी का जूस आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से आंख संबंधी परेशानी नहीं होती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए मौसंबी के जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मौसंबी के जूस में कैल्शियम, फोलेट, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो गर्भवती और शिशु दोनों के लिए लाभकारी साबित होते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info