healthplanet.net

Posted on

मोटा होने के लिए खाएं ये 8 आयुर्वेदिक चीजें :-

1) अश्वगंधा

इससे मसल्स बनती हैं और भूख बढ़ती है। यह मसल्स में फैट में बदल जाता है। यह एक टॉनिक है यानि जड़ी-बूटी है जो वजन बढ़ाने में मददगार है।

2) शतावरी

परंपरागत रूप से इसका कई स्त्री रोगों के लाभों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। यह जड़ी बूटी भूख बढ़ाती है। यह थकान और तनाव को भी कम करती है।

3) सौंफ

इसमें भूख बढ़ाने वाले गुण होते हैं। यह एनोरेक्सिया (Anorexia) यानि भूख न लगने की समस्या को भी खत्म करता है। इसके अलावा यह भूख बढ़ाता है।

4) विदारीकंद

पोषक तत्वों से भरपूर यह जड़ी बूटी विटामिन और मिनरल्स से भरी हुई है, जो शरीर को नरिश करती है। यह उन लोगों में ताकत और सहनशक्ति प्रदान करता है जिनके शरीर का वजन कम होता है।

5) सफेद मुसली

डॉक्टर भगवती के अनुसार, यह स्ट्रेंथ बढ़ाती है और कमजोरी को कम करने में मदद करती है। यह मसल्स को भी मजबूत करती है। यह तनाव और अवसाद को कम करने के एक नैचुरल उपाय भी है, जाहिर है तनाव से आपको भूख में कमी होती है।

6) पिपली

इसे लंबी काली मिर्च के रूप में भी जाना जाता है। सामान्य मिर्च की तुलना में पिपली तेज स्वाद होता है। डॉक्टर के अनुसार, यह शानदार जड़ी-बूटी आपके मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में सहायक होता है और भूख में सुधार करती है।

7) जीरा

भारत में खाना पकाने में जीरा का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। स्वाद के अलावा, जीरा का इस्तेमाल चिकित्सीय उपयोग भी हैं। यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है, पाचन में सुधार करता है और भूख बढ़ाने में भी मदद करता है।

8) शरीफा

डॉक्टर भगवती के अनुसार, कुछ फलों से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है और शरीफा इस श्रेणी में सबसे आगे है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो यह फल आपके लिए सबसे बेस्ट है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info