healthplanet.net

Posted on

मॉर्निंग सिकनेस नहीं हो रही बर्दाश्त, इन चीजों को खाकर पाएं आराम
प्रेग्नेंसी के दौरान माॅर्निंग सिकनेस होना आम बात है। सुबह नींद से उठने के बाद गर्भवती महिला बोझिल, मितली, उल्टी आदि महसूस करती है। इसे माॅर्निंग सिकनेस कहते हैं।
प्रेग्‍नेंसी में अक्‍सर महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस की परेशानी होती है। कई बार ये समस्‍या इतनी बढ़ जाती है कि सर भारी होने लगता है। हालांकि, इसे लेकर ज्‍यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आप घरेलू नुस्‍खों और कुछ आसान तरीकों से इसे ठीक कर सकती हैं।

टेलीविजन स्टोर- स्मार्ट एलईडी टीवी पर 50% तक की छूट- अत्यधिक रियायती कीमतों पर खरीदारी करें और लाभ उठाएं।

​अदरकी से बनी कुकीज

अदरक से बनी कुकीज ग्लूकोज और कार्ब्स का अच्छा स्रोत है। आप अदरक को टुकड़ों में काट लें, इसे चीनी के साथ उबालें। यह उबला पानी आपके लिए काफी उपयोगी होगा।

आप पाएंगी कि यह आपको माॅर्निंग सिकनेस से आराम दे रहा है। अदरक आपको उल्टी और जी मितलाने में भी मदद करता है।

अदरक से बनी कुकीज़ का सेवन करते समय ध्यान रखें कि आप इसका ओवर डोज न कर बैठें। इसके सेवन की मात्रा सीमित रखें।
​नींबू का रस

नींबू का रस विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह अल्कलाइन है और इससे कैलोरी भी कम होती है। यह शरीर को आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। नींबू का रस बनाने के लिए चीनी का उपयोग न करें। इसके बजाय सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

तरबूज फेटा सलाद

तरबूज फेटा बनाना काफी आसान है। तरबूज आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है। जब आप इसमें फेटा चीज मिलाते हैं, तो आपको प्रोबायोटिक्स के सभी लाभ मिलते हैं। वैसे इस मौसम में आपको तरबूज नहीं मिलेंगे। यदि आप गर्मी के मौसम में गर्भवती हुई हैं, तो इसका आनंद उठा सकती हैं।
​केला ओट मफिन्स

ओट्स सुपर फूड है। इसमें काॅम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं। केले में पोटेशियम होता है। रोजाना सेवन करने से आपको दिन भर की जरूरतभर का पोटेशियम यहीं से मिल जाएगा। आप इसमें वेनीला एसेंस मिला सकती हैं। इससे केला ओट मफिन्स का स्वाद बेहतर हो जाता है और माॅर्निंग सिकनेस कम।

आपको अगर लग रहा है कि मार्निंग सिकनेस से निपटने का आलू चिप्स भला कौन सा तरीका है? तो यकीन मानिए आप इसे खा सकती हैं। आलू चिप्स आप घर में बना सकती हैं। यह माॅर्निंग सिकनेस से बचाने का बेहतरीन उपाय है।
​फोर्टिफाइड अनाज

हालांकि इस समय शर्करा युक्त दाल लेने के लिए नहीं कहा जाता है। लेकिन फोर्टिफाइड अनाज में जीरो शुगर जोड़ी जाती है। यह माॅर्निंग सिकनेस को मात देने का अच्छा विकल्प है। यह पौष्टिकता से भरपूर है। इसके सेवन से जरूरत भर विटामिन बी मिल जाता है।

माॅर्निंग सिकनेस से लड़ने के लिए खट्टी चीजें जैसे नींबू, हरा सेब आदि खाएं। यह उल्टी, जी मितलाने वाली समस्याओं को कम कर सकती है।
​वेजिटेबल सूप

सुबह के समय गर्मा-गर्म वेजिटेबल सूप का मजा लें। यकीनन माॅर्निंग सिकनेस तो दूर होगी साथ ही आपको बहुत सारे पौष्टिक तत्व भी मिलेंगे।

वेजिटेबल सूप से आपको विटामिन, मिनरल और एन्जाइम्स मिलेंगे जो आपके पेट को साफ रखेंगे। इसके सेवन से आप अच्छा महसूस करेंगी।
​टोस्ट

प्रेग्नेंसी में आप हेल्दी चीजें खाना पसंद करती हैं। अब सोच रही होंगी कि क्या भला टोस्ट हेल्दी है? यदि आप टोस्ट के एक या दो स्लाइस खाती हैं, तो यह बुरा नहीं है बल्कि आपके लिए फायदेमंद है। इससे आपको कैलोरी, कार्ब और विटामिन मिलेगा। साथ ही माॅर्निंग सिकनेस दूर रखेगा।

इनके अलावा आप कई तरह की ड्रिंक से भी माॅर्निंग सिकनेस से बच सकती हैं। इसमें पेपरमिंट चाय, सादा पानी, कोका कोला, कैमोमाइल टी, संतरा, गाजर का रस आदि शामिल हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info