Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पैरों की सूजन दूर करने के लिए दादी-नानी तक लगाती थीं ये 3 तेल, झट से चली जाती है सूजन
Oils for Swollen Leg: ये ऐसे तेल हैं जिनसे मालिश करने पर पैरों की सूजन जल्दी ही कम हो जाती है और दर्द में भी आराम मिलता है.
Home Remedies: कभी गिरने पर, पैर मुड़ जाने पर तो कभी हल्की-फुल्की नस खिंच जाने पर पैरों में सूजन (Swelling in leg) आ जाती सकती है. पैर देखते ही देखते गुब्बारे की तरह सूज जाता है और दवाई लगाकर गर्म पट्टी करने पर भी सूजन धीरे-धीरे ही जाती है. कई बार तो यह भी देखा गया है कि गर्म पट्टी बांधे रखने पर स्किन में जलन महसूस होती है. लेकिन, जब पैरों पर मां तेल लगाकर कसकर मालिश करती हैं तो दर्द दुम दबाकर भाग जाता है. सचमुच मां के हाथ के जादू और असरदार तेल (Oil) का कोई मुकाबला नहीं है. निम्न ऐसे ही 3 तेल हैं जिन्हें दादी-नानी और फिर मां भी अपने जमाने से इस्तेमाल करती आई हैं. ये पैरों की सूजन पर तेजी से असर दिखाते हैं.
पैरों की सूजन के लिए तेल और घरेलू उपाय | Oils and Home Remedies for Swelling in Legs
लौंग और सरसो का तेल
सरसो के तेल में लौंग (Clove) की कुछ कलियां डालें और आंच पर गर्म करें. इस गर्म तेल से अपने पैरों की अच्छी तरह मालिश करें. लौंग से तैयार ये तेल सूजन को कम करता है और इससे ब्लड फ्लो सुचारु रूप से होता है.
अदरक का तेल
अदरक का तेल या अदरक को सरसो के तेल (Mustard Oil) में डालकर गर्म करके लगाने पर ये दर्द को दबाता है और सूजन को कम करता है. इससे मालिश के अलावा सूजन होने पर आप अदरक का सेवन भी कर सकते हैं जिससे सूजन पर इसका दुगुना असर हो.
हल्दी का तेल
सरसो के तेल में हल्दी (Turmeric) डालकर इस गर्म तेल की मालिश से सूजन झट से दूर होती है. हल्दी के प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबल गुण सूजन और दर्द पर तुरंत असर दिखाते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |