healthplanet.net

Posted on

बांझपन क्या है? (Banjhpan Kya Hai?)

बाँझपन (Infertility Means in Hindi) एक वह समस्या है, जिसमें दंपत्ति, एक वर्ष या उससे अधिक समय के प्रयास के बाद भी गर्भधारण करने में असमर्थ होते है। यह समस्या ना केवल दंपत्ति को प्रभावित करती है बल्कि उनके विस्तारित परिवार को भी प्रभावित करती है।
बांझपन के लक्षण (Banjhpan Ke Lakshan)

बांझपन के लक्षणों में सबसे मुख्य लक्षण है प्रयास करने के बावजूद भी गर्भधारण ना होना।

पुरुषों में बांझपन के लक्षण

यौन इच्छा में बदलाव महसूस करना।
अंडकोष के भीतर दर्द, गांठ या सूजन का महसूस होना।
वीर्यपात के समय समस्या होना (Ejaculatory/Erectile Dyfunction)

महिलाओं के अंदर बांझपन के लक्षण

पीसीओडी (PCOD) या पीसीओएस (PCOS) की समस्या भी एक कारण हो सकता है।

इन समस्याओं के कुछ यह लक्षण है-

बालों की समस्या जैसे बालों का पतले होना या झड़ना।
वजन का अचानक से बढ़ना।
चेहरे पर मुहांसे होना या त्वचा संबंधी कोई समस्या आदि।
मासिक धर्म के कारण पीठ या पेट में दर्द रहना।

महिला या पुरुष में ऊपर बताए गए किसी भी कारण या लक्षण का महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
बाँझपन के कारण

पुरुषों में बांझपन के क्या कारण हो सकते है?

शुक्राणुओं की संख्या में अधिक कमी जिसे हम अंग्रेजी में Low Sperm Count भी कहते हैं।
सीमेन में शुक्राणुओं की उपस्थिति का ना होना जिसे हम अंग्रेजी में Azoospermia कहते हैं।
शुक्राणुओं की गति की समस्या जिसे हम अंग्रेजी में Low Sperm Motility कहते हैं।
शुक्राणुओं के आकार की समस्या जिसे हम अंग्रेजी में Poor Sperm Morphology कहते हैं।
शुक्राणुओं की गुणवत्ता की समस्या भी एक एहम कारण हो सकता है यानि की Low Quality Sperm और शुक्राणुओं सबंधी कोई अन्य समस्या भी पिता बनने में दिक्कत पैदा कर सकती है।

महिलओं में बांझपन के क्या कारण हो सकते हैं?

फैलोपियन ट्यूब में रुकावट (ब्लॉकेज) होना।
हॉर्मोन में असंतुलन। (PCOS)
पीरियड्स का अनियमित होना।
गर्भाशय में समस्या या आदि।

बांझपन के लिए उपचार

पुरुष बांझपन का उपचार

पुरुष बांझपन के लिए कुछ दवाइयां मौजूद हैं लेकिन उनकी सफलता दर आपकी डाइट और समस्या के हिसाब से ही काम करती है। इन दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह के हिसाब से कीजिए। यदि इन दवाइयों से कोई सफलता नही मिलती तो तुरंत ही इनफर्टिलिटी क्लिनिक में जाँच करवाएं।

इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि 60% महिलाएं भी बांझपन का शिकार होती हैं।

महिला बांझपन के उपचार

डॉक्टर की सलाह अनुसार ही प्रजनन की दवाइयों का सेवन करें।
रोज़ाना योग करें।
सुबह-सुबह 10 मिनट धूप लें जिससे शरीर में विटामिन-डी की कमी ना हो।

यदि इन सब से कोई सफलता ना मिलें तो तुरंत ही इनफर्टिलिटी क्लिनिक में जाँच करवाएं। इंट्रायूटेरियन इन्सेमिनेशन (आई यू आई) और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आई वी एफ) जैसी तकनीकों की सहायता से बांझपन की समस्या को दूर किया जा सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info