Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या आप गर्भधारण के लिए प्रयास कर रहे हैं? आप दोनों जीवनशैली में कुछ बदलाव करके अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं। जल्दी गर्भवती होने के उपायों के बारे में नीचे पढ़ें।
पहला उपाय: सेहतमंद आहार खाएं
भोजन और प्रजनन क्षमता दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अगर, आप दोनों नियमित स्वस्थ और संतुलित आहार लें, तो अपनी गर्भधारण करने की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं। यहां जानें कि गर्भधारण के प्रयास कर रहे पुरुषों और महिलाओं के लिए कौन से आहार बेहतर हैं।
दूसरा उपाय: साथ मिलकर एक्सरसाइज करें
स्वस्थ और तंदुरुस्त रहना प्रजनन क्षमता को बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है। यदि आपको एक्सरसाइज करने की आदत नहीं है, तो शुरुआत में सबसे पहले दिनभर में अपनी गतिविधियां थोड़ी बढ़ाएं। उदाहरण के तौर पर, आप बस से यात्रा करने पर अपने निर्धारित स्टॉप से एक स्टॉप पहले उतर जाएं या लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। आप साथ में कोई डांस क्लास जा सकते हैं, या फिर दौड़ना शुरु कर सकते हैं।
हालांकि, अपनी क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज न करें। जो महिलाएं कड़ी मेहनत वाले व्यायाम करती हैं (जैसे कि पेशेवर एथलीट) वे कई बार पाती हैं कि इससे उनके मासिक चक्र पर असर पड़ता है। यदि आपके पीरियड्स अनियमित रहते हैं या फिर आपको पीरियड्स नहीं होते, तो मध्यम श्रेणी के व्यायाम ही करें।
तीसरा उपाय: रिलैक्स करें
गर्भधारण के प्रयासों के दौरान माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कभी-कभार थोड़ा-बहुत तनाव सामान्य है और इससे आपकी गर्भधारण की संभावना पर असर नहीं पड़ता। बहरहाल, लंबे समय तक गंभीर तनाव में रहने से गर्भधारण कर पाना आप दोनों के लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए चिंतामुक्त और खुशहाल रहने की कोशिश करें।
ऐसे काम करें जिनसें आप दोनों को शांति और आराम मिलता हो, जैसे कि एक-दूसरे की आरामदेह मालिश करना, गहन श्वसन व्यायाम करना या फिर एक साथ बाहर खाना खाने जाना।
चौथा उपाय: जननांग क्षेत्र का तापमान बढ़ने न दें
होने वाले पिता को यह बात ध्यान रखनी होगी कि वे अपने जननांगो का तापमान बढ़ने न दें। यदि वृषणों का तापमान ज्यादा बढ़ जाए, तो शुक्राणुओं के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। लंबे समय तक बैठे रहना, लैपटॉप को गोद में रखकर इस्तेमाल करना और गर्मी भरे माहौल में काम करना आदि सब शुक्राणुओं के उत्पादन को प्रभावित करता है। यह भी माना जाता है कि तंग अंडरवियर पहनने से भी प्रजनन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, हालांकि इस बारे में अधिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
यदि आप पिता बनने के प्रयास कर रहे हैं, तो लैपटॉप को मेज पर रखकर काम करना और ढीला अंडरवियर पहनने से फायदा हो सकता है।
पांचवा उपाय: साथ घूमने जाएं
कुछ दिनों की छुट्टियों पर या फिर सप्ताहांत पर ही कहीं घूमने निकल जाएं। इससे आपको एक दूसरे के लिए समय निकालने और आराम करने में वाकई मदद मिल सकती है। कुछ लोग तो विशेषतौर पर "कंसेप्शनमून" पर जाते हैं। कंसेप्शमून वे छुट्टियां हैं, जो लोग सिर्फ गर्भधारण के प्रयास के लिए लेते हैं। कई बार अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ अलग करना फायदेमंद हो सकता है।
छठा उपाय: शराब का सेवन कम करें
शराब से आपके गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता है, खासतौर पर गर्भावस्था के एकदम शुरुआती दिनों में, जब आपको अपने गर्भवती होने का पता भी न हो। बहुत ज्यादा एल्कोहॉल के सेवन से पुरुषों की प्रजनन क्षमता कम हो सकती है। इसलिए बेहतर यही है कि जब आप गर्भधारण करने का निर्णय करें, तो आप और आपके पति दोनों ही शराब का सेवन बंद कर दें या फिर इसे कम कर दें।
सातवां उपाय: धूम्रपान छोड़ें
धूम्रपान, महिलाओं और पुरुषों में प्रजनन क्षमता घटाने के लिए जाना जाता है। यदि आपका गर्भधारण हो जाए और आपका धूम्रपान करना जारी रहे, तो यह गर्भस्थ शिशु के लिए खतरनाक है।
अगर, आपने यह आदत नहीं छोड़ी है, तो क्यों न अब आप दोनों ऐसा करने में एक-दूसरे की मदद करें।
आठवां उपाय: प्यार को फिर से जगाएं
अगर आप घूमने नहीं जा सकते हैं या आपके पास इसके लिए समय नहीं है, तो अपने प्यार को फिर से जगाने के लिए अन्य तरीके आजमाएं। कुछ पति-पत्नी ऐसा महसूस करने लगते हैं कि वे केवल गर्भधारण के लिए ही संभोग कर रहे हैं। अगर, आपके साथ भी ऐसा ही है, तो आप अपने जननक्षम (फर्टाइल) दिनों को भूलकर, फिर से प्यार और रोमांस पर ध्यान दें।
नौवां उपाय: नियमित संभोग करें, मगर अनुशासित नहीं
जैसा कि हम सब जानते हैं, कि प्रेम संबंध बनाना सबसे महत्वपूर्ण है! हालांकि, अपनी डिंबोत्सर्जन (ओव्यूलेशन) अवधि का पता होने से फायदा होता है, मगर हर दूसरे या तीसरे दिन सेक्स करने से भी आपके गर्भधारण की संभावना काफी ज्यादा रहती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |