healthplanet.net

Posted on

खांसी इलाज है हल्दी –

हल्दी के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में हमारे बड़े-बुजुर्ग सदियों से बताते रहे हैं. यह एक बेहतरीन जड़ी-बूटी है, यह सूखी खांसी के लिए एक बेहतरीन घरेली उपाय है. खांसी में हल्दी का उपाय करने के लिए आपको एक कप पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर उबाल लें. आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें दालचीनी भी मिला सकते हैं. अब इस मिश्रण में एक चम्मच शहद मिला लें और जब तक खांसी रहे, तब तक नियमित तौर पर सेवन करें. हल्दी की जड़ को भूनकर, मुलायम पाउडर के रूप में पीसकर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पाउडर का पानी और शहद के साथ मिश्रण बनाकर दिन में दो बार पीने से खांसी में राहत मिलेगी.

खांसी के लिए घरेलू नुस्खा है अदरक –

खांसी के सबसे लोकप्रिय घरेलू और प्राकृतिक इलाजों में से एक अदरक भी है. खांसी से निजात पाने के लिए अदरक को पतले-पतले स्लाइस के रूप में काटें और पीस लें. एक कप पानी में अदरक के इस पेस्ट को उबाल लें. इस मिश्रण को दिन में तीन से चार बार पीने से खांसी में राहत मिलेगी. आप चाहें को इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की भी मिला सकते हैं. इसके अलावा खांसी को दूर भगाने के लिए आप कच्ची अदरक को चबा भी सकते हैं.

नींबू के उपाय से भगाएं खांस –
नींबू में सूजन रोधी गुण होते हैं और इसमें मौजूद संक्रमण से लड़ने में मददगार होते हैं. दो बड़े चम्मच नींबू के रस में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर एक मिश्रण बनाएं और खांसी से राहत पाने के लिए इसका दिन में कई बार सेवन करें. खांसी से राहत पाने के लिए थोड़े से शहद में एक चुटकी नमक और नींबू का रस मिलाकर सेवन करने से भी लाभ मिलता है.

खांसी से राहत दिलाए लहसुन –

लहसुन में कांसी से राहत पहुंचाने के लिए जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी दोनों तरह के घटक पाए जाते हैं. लहसुन से खांसी भगाने के लिए एक कप पानी में तीन-चार लहसुन की कलियां उबाल लें और उसमें एक चम्मच अजवायन भी मिला लें. अब इस मिश्रण में कुछ शहद मिलाकर इसका सेवन करें. इस मिश्रण के सेवन से खांसी के साथ श्वास संबंधी अन्य समस्याओं के लक्षणों में भी राहत मिलती है. लौंग के तेल की कुछ बूंदें, थोड़ा सा शहद और पिसी हुई लहसुन के मिश्रण का सेवन करने से गले की खराश में राहत मिलती है. खाना पकाते समय उसमें लहसुन मिलाने से भी खांसी में लाभ मिलता है.

प्या से होगी खांसी छूमंतर –

प्याज आमतौर पर सभी घरों में होता है. खांसी के इलाज के लिए आपको घर में हाथ बटाते हुए प्याज काटना चाहिए. प्याज की तेज गंध खांसी में राहत दिलाती है. पके हुए प्याज के रस, कंफ्री या चाय को शहद के साथ मिलाकर खांसी की प्राकृतिक औषधि बना सकते हैं. खासतौर पर सूखी खांसी में इसके सेवन से फायदा होता है. इसके अलावा आधे चम्मच शहद में आधा चम्मच प्याज का रस मिलाकर पीने से गले को आराम मिलेगा और खांसू छूमंतर हो जाएगी. इस उपाय को दिन में दो बार करें.

गर्म दूध में शहद मिलाकर पिएं –

अगर आप खांसी से परेशान हैं और सीने में दर्द भी हो रहा है तो शहद के साथ गर्म दूध का सेवन करें. यह उपाय खासतौर पर सूखी खांसी से राहत पाने का अच्छा नुस्खा है. खांसी से निजात पाने के लिए अगर सोने से पहले इस उपाय को करेंगे तो और भी जल्द आराम मिलेगा. खाली पेट शहद के सेवन से बलगम को साख करने और गले को आराम पहुंचाने में भी मदद मिलती है.

खांसी से राहत दिलाएगा गाजर का रस –

गाजर में कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों से लेकर कई तरह के अन्य स्वास्थ्य लाभ देते हैं. गाजर में मौजूद पोषक तत्व खांसी के कई तरह के लक्षणों को दूर करने में मदद करते हैं. चार-पांच गाजर का जूस बनाएं और इसमें स्वाद के लिए एक छोटी चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें. दिन में तीन-चार बार इस मिश्रण का सेवन करने से खांसी के लक्षणों से राहत मिलेगी.

अंगूर से भी दूर होती है खांसी –

अंगूर सेहत का खजाना हैं, यह श्वसन प्रणाली से बलगम को हटाने के लिए जाने जाते हैं. यह समझना जरूरी है कि जितना जल्दी बलगम बाहर निकलेगा, उतनी ही जल्दी आपको खांसी से आराम भी मिलेगा. खांसी से राहत पाने के लिए सीधे अंगूर खा सकते हैं या उसका रस पी सकते हैं. अंगूर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से और जल्दी लाभ मिलेगा.

बादाम है खांसी –

बादाम हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने अच्छे होते हैं, यह तो आप जानते ही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम का सेवन करके खांसी को भी दूर भगाया जा सकता है. इसके लिए 5-6 बादाम रातभर पानी में भगोकर रख दें. अब इन भीगे हुए बादामों को पीसकर एक पेस्ट बनाकर उसमें एक चम्मच मक्खन मिलाएं. जब तक लक्षण पूरी तरह से चले न जाएं, तब तक दिन में तीन-चार बार इस मिश्रण का सेवन करें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info