healthplanet.net

Posted on

की बूंद डालें और रिजल्ट का इंतजार करें।

आमतौर पर कुछ ही सेकेंड्स में रिजल्ट आ जाता है, लेकिन कुछ मीटर के साथ आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत होती है कि स्ट्रिप पर मौजूद कोड मीटर पर मौजूद कोड से मेल खा रहा है या नहीं। साथ ही स्ट्रिप पर मौजूद तिथि की जांच करना ना भूलें। एक्सपाइरी डेट वाली स्ट्रिप इस्तेमाल ना करें।

दो तरह की होती है शुगर की बीमारी, जानें अंतर और इलाज से जुड़ी बातें

​घर पर टेस्टिंग और मेडिकल टेस्टिंग में अंतर

घर पर खुद ही ब्लड शुगर लेवल को मॉनिटर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खुद ही अपने ब्लड शुगर लेवल का ध्यान रखने के लिए पहले आपको इस बात पर नजर रखनी होगी कि आपकी डायबिटीज दैनिक आधार पर कैसे काम करती है। यह मान लेना कि डॉक्टर के पास साल में एक बार चेकअप करा लेने से आपको अपनी डायबिटीज की स्थिति का बेहतर पता चल जाएगा ये आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से गलत है।

​कई बार बदलता है ब्लड शुगर लेवल

एक सामान्य और डायबिटीज के मरीज में दिन ग्लूकोज का स्तर दिन भर में कई बार बदलता रहता है। लेकिन, इसका यह भी मतलब नहीं है कि आप घर पर ही बस अपने ब्लड शुगर लेवल पर नजर रखें और डॉक्टर से कंसल्ट ना करें। डायबिटीज की स्थिति का पता लगाने के लिए समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें और चेकअप कराना ना भूलें।

अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल की सेल्फ-मॉनिटरिंग करना चाहते हैं तो डॉक्टर आपको A1c टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं। इससे यह पता चल जाता है कि पिछले दो-तीन महीनों में आपका ब्लड शुगर लेवल औसतन कितना रहा। रेगुलर लैब टेस्ट भी डायबिटीज कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकते हैं। यह आपको और आपकी हेल्थकेयर टीम की यह निर्धारित करने में भी मदद करते हैं कि आपको घर में कब और कैसे ग्लूकोज का स्तर चेक करना है।

रक्त में इंसुलिन बढ़ाने का काम करता है पपीता, इन लोगों को करना चाहिए नियमित सेवन

​अपने नंबर को पहचानें

अपने ब्लड शुगर लेवल की सेल्फ-मॉनिटरिंग करते वक्त अपने नंबर्स पर जरूर ध्यान रखें। सीडीसी के मुताबिक, अगर आपका ब्लड शुगर लेवल 60mg/dL से कम होता है या फिर 300mg/dL से ऊपर जाता है तो अपने डॉक्टर से तुरंत बात करें और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस से संपर्क करें। क्योंकि, ब्लड प्रेशर का यह स्तर आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info